बिहार पंचायत चुनाव 2021: सातवें चरण के मतदान के लिए शनिवार को थम जाएगा प्रचार अभियान
पटना। बिहार पंचायत चुनाव के कुल 6 चरणों का मतदान हो चुका है। 12 और 13 नवंबर को छठवें चरण के हुए मतदान के परिणाम भी आ जाएंगे। वहीं अब सातवें चरण के मतदान की तैयारी तेजी से हो रही है। सातवें चरण का चुनाव 15 नवंबर को होने वाला है। इससे पूर्व शनिवार को चुनाव प्रचार अभियान थम जाएगा। बता दें कि सातवें चरण में कुल 37 जिलों के 63 प्रखंडों में चुनाव होगा। बताया जा रहा है कि सातवें चरण में सबसे अधिक प्रखंडों में चुनाव कराया जा रहा है।

बिहार राज्य निर्वाच आयोग के मुताबिक सातवें चरण में 27730 सीटों के लिए चुनाव होंगे. ग्राम पंचायत सदस्य के 12272 पद, मुखिया के 904 पद, पंचायत समिति सदस्य के 1245 पद, जिला परिषद सदस्य के 135 पद, सरपंच के 904 पद और पंच के 12272 पदों के लिए चुनाव कराये जाएंगे। सातवें चरण में कुल 100807 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इसमें 47170 पुरुष और 53637 महिला उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
बता दें कि बिहार पंचायात चुनाव के सातवें चरण में मतदान से पहले ही 2207 सीटों पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए हैं। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 5 पद, पंचायत समिति सदस्य के 85 पद और पंच के 2117 पदों पर बिना किसी विरोध के चुनाव सम्पन्न हो गया है। बता दें कि सातवें चरण के लिए वोटों की गिनती 17 और 18 नवंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications