बिहार के मंत्री नरेंद्र सिंह को मिली जान से मारने की धमकी!

पटना। (मुकुंद कुमार सिंह) बिहार सरकार के मंत्री नरेंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें सुबह फोन पर मिली है। इस धमकी का खुलासा उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में करते हुए कहा कि आज सुबह मुझे एक फोन आया जिसमें उसने पुछा कि आप नरेन्द्र सिह बोल रहे है। आप जो कर रहे है। वो अच्छा नही कर रहे है। फोन पर धमकी देने वाले ने कहा कि अगर आप ऐसा ही करते रहे तो आपका खेल खत्म हो जायगा।

narendra singh

सिंह ने कहा कि धमकी देने वाले ने कहा कि 24 घटें के भीतर सुधर जाओ वरना तुम्हारे साथ- साथ पुरे परिवार की हत्या हो जायगी। उन्होंने कहा कि जिस वक्त उन्हें धमकी मिली उस वक्त वो मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ बैठे थे।

इस धमकी को लेकर नरेंद्र सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा की कुछ अधिकारियों के तबादले से नाराज होकर वो बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को हटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कमजोर आदमी है। नरेंद्र सिंह मांझी सरकार में कृषि मंत्री हैं, जिन्हें जनता दल (युनाइटेड) ने पार्टी से निकल दिया है।

भाजपा ने किया बैठक का बहिष्कार

बिहार में स्पीकर की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में जेडीयू को विपक्षी दल का दर्जा देने को लेकर होनी थी। नीतीश खेमे के नेता विजय चौधरी ने स्पीकर से नाराजगी जताई, विपक्षी दल का दर्जा नहीं मिलने पर कोर्ट जाने की बात कही। वहीं भाजपा ने इसका बहिषकार किया। भाजपा ने कहा शक्ति परीक्षण से पहले विपक्षी दल के दर्जे पर कोई फैसला नहीं हो।

पार्टी ने शाम को विधायक दल की बैठक बुलाई और इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी बिहार में लंच डिनर डिप्लोमेसी तेज हो गई है, नीतीश कुमार के धड़े के लिए अब्दुल बारी सिद्दीकी की तरफ से दोपहर का भोज, 19 फरवरी की शाम खुद नीतीश कुमार विधायकों को रात्रिभोज देंगे । वही उन्होने कहा कि नीतीश कुमार भोज देकर विधायक के अपनी अ‍ोर आकर्षित करना चाहते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+