Bihar CoronaVirus Update: पिछले 24 घंटे में मिले 7494 नए कोरोना संक्रमित, 79 लोगों की हुई मौत
पटना। बिहार में अब कोरोना के मामले थमते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों के अंदर 10 हजार के अंदर नए संक्रमितों की संख्या रही। जबकि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही। पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते शुक्रवार को 7494 नए संक्रमित मिले। वहीं पिछले 72 घंटे में 25,109 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि, 27 हजार 504 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव मामलों में कमी होने के चलते प्रदेश में रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ा है।

Bihar CoronaVirus Update: पिछले 24 घंटे में मिले 7494 नए कोरोना संक्रमित
पिछले 24 घंटे में हुई कुल 1 लाख 08 हजार 316 लोगों की जांच की गई। पिछले 24 घंटे में आए 7 हजार 494 नए मामले। वहीं बिहार में अब तक कुल 6 लाख 37 हजार 679 संक्रमित हुए। जबकि 5 लाख 4 हजार 445 लोग ठीक हुए। वहीं अब तक कोरोना के चलते राज्य में 3 हजार 670 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में नए मामले मिलने के बाद कोरोना के कुल एक्टिव केस 89 हजार 563 हो गई है।
14 मई को राज्य में 79 लोगों की मौत
कोरोने के कम होते मामलों के बीच मौत की संख्या बढ़ने पर लोगों की चिंता बढ़ी हुई है। 14 मई को राज्य में 79 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13 मई को 90 लोगों की जान संक्रमण के कारण गई है। वहीं 12 मई को 74 लोगों की जान इलाज के दौरान चली गई है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को कम किया गया है, लेकिन अभी मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है।
प्रदेश की राजधानी पटना में 24 घंटे में पॉजिटिव से निगेटिव होने वालों ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। 24 घंटे में 22 हजार 12 लोगों ने कोरोना को मात दी हैं। 13 मई को कुल 1812 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी और 12 मई को 1696 लोगों ने कोरोना को मात दी थी।
बिहार के प्रमुख जिलों के मामले
बीते शुक्रवार को अररिया में 194, अरवल में 47, औरंगाबाद में 152, बांका में 28, बेगूसराय में 273, भागलपुर में 86, भोजुपर में 71, बक्सर में 61, दरभंगा में 115, पूर्वी चंपारण में 321, गया में 350, गोपालगंज में 387, जमुई में 157, जहानाबाद में 33, कैमूर में 53, कटिहार में 389, खगड़िया में 64, किशनगंज में 158, लखीसराय में 62, मधेपुरा में 197, मधुबनी में 220, मंगुेर में 231 संक्रमित मिले।
मुजफ्फरपुर में 291, नालंदा में 201, नवादा में 68, पटना में 967, पूर्णिया में 441, रोहतास में 86, सहरसा में 264, समस्तीपुर में 240, सारण में 125, शिवहर में 12, सीतामढ़ी में 68, सीवान में 202, सुपौल में 268, वैशाली में 193 और पश्चिमी चंपारण में 164 संक्रमित मिले। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में बिहार के अलग अलग जिलों में बाहर से आने वाले 54 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।












Click it and Unblock the Notifications