बिहारः पिछले एक हफ्ते में 81 हजार लोग कोरोना से हुए ठीक, प्रदेश में 78 फीसदी रिकवरी रेट

पटना। बिहार में कोरोना के मामले दिन- प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना से रिकवरी की भी संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते गुरुवार को 15126 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 13 हजार 364 लोगों ने कोरोना को मात दी है। बीते एक सप्ताह की बात करें तो कोरोना के 83 हजार 486 नए मामले आए हैं। वहीं, 81 हजार 699 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना से ठीक होने के लिए चिकित्सकों का कहना है कि सकारात्मक सोच व सही खानपान के साथ डेली रूटीन को भी सही करना होगा।

Bihar corona update 15126 new case of covid 19

हॉस्पिटल में भी दवाओं के साथ मरीजों के खानपान और योग पर ध्यान दिया जाता है। पिछले 24 घंटे में 13364 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट गए हैं। वहीं 5 मई को प्रदेश में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4 लाख 22 हजार 210 थी, जो 6 मई को 4 लाख 35 हजार 574 हो गई है। प्रदेश का रिकवरी रेट भी 78.6 पहुंच गया है।

6 मई को 15126 नए मामले आए

बीते 6 मई को राज्य में कुल 1 लाख 05 हजार 024 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें 15 हजार 126 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन नए आंकड़ों के साथ ही राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 6 मई तक 5 लाख 53 हजार 803 हो गई है। जबकि, अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4 लाख 35 हजार 574 हो गई है। 6 मई को राज्य में कुल 90 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, जिससे अब तक मरने वालों की संख्या 3077 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना को मात देने यानी रिकवरी रेट भी 78.6 पहुंच गई है।

6 मई को पटना में 3665 नए मामले

6 मई को राज्य में कुल 15126 नए मामले आए हैं जिसमें पटना में सबसे अधिक 3665 मामले हैं। पश्चिमी चंपारण में 533, वैशाली में 307, सुपौल में 300, सीवान में 277, सीतामढ़ी में 141, शिवहर में 109, शेखपुरा में 155, सारण में 141, समस्तीपुर में 422, सहरसा में 360, रोहतास में 156, पूर्णिया में 375, नवादा में 229, नालंदा में 535, मुजफ्फरपुर में 736, मुंगेर में 448, मधुबनी में 409, मधेपुरा में 223, लखीसराय में 108, किशनगंज में 124 संक्रमित सामने आए।

इसके अलावा खगड़िया में 209, कटिहार में 326, जहानाबाद में 150, जमुई में 376, गोपालगंज में 315, गया में 752, पूर्वी चंपारण में 236, दरभंगा में 176, बक्सर में 269, भोजपुर में 172, भागलपुर में 503, बेगूसराय में 490, बांका में 125, औरंगाबाद में 399, अरवल में 195 और अररिया में 251 नए मामले पाए गए हैं। राज्य के अलग अलग जिलों में बाहर से आने वाले 108 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+