लालू यादव से मिलने अस्पताल पहुंचे CM नीतीश कुमार, तेजस्वी ने बताया अब कैसी है तबीयत?
पटना, 06 जुलाई: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के पारस अस्पताल में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। अस्पताल के बाहर मीडिया से बातचीत में लालू यादव के बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि अभी लालू जी की तबीयत स्थिर है। उनकी किडनी और हार्ट का इलाज शुरू से ही दिल्ली के एम्स में चलता रहा है। वहां के डॉक्टरों को उनकी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी है। इन्हें हम आगे के इलाज के लिए दिल्ली लेकर जाएंगे।
Recommended Video

पीएम मोदी ने फोन पर जाना हालचाल
तेजस्वी यादव ने बताया कि कल प्रधानमंत्री जी का फोन आया था। जब से लालू जी एडमिट हुए हैं तब से लगातार मुख्यमंत्री जी भी जानकारी ले रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी से भी हमारी बात हुई है। सब यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द लालू जी ठीक हो जाएं।
सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हुए थे लालू यादव
आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव 3 जुलाई को सीढ़ियों से गिर गए थे। इस वजह से उनके हाथ और कंधे पर चोट लग गई। इसके बाद उनके स्टॉफ ने उन्हें पटना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। शुरू में खबर आई थी कि लालू के कंधे की हड्डी में हल्का फ्रैक्चर है, लेकिन मंगलवार रात खबर आई कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल वो पटना के अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन बुधवार को उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications