कैबिनेट विस्तार की अभी कोई जरूरत नहीं: सीएम मांझी
पटना। बिहार की राजनीति भले ही विवादित बयानों में उलझी हो पर चुनावी बेला को देखते हुए फूंक-फूंक कर कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंत्रिमंडल विस्तार की फिलहाल किसी तरह की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है।

यहां सीएम मांझी ने संवाददाताओं से कहा कि बस अटकलें ही हैं, अभी इस तरह का केबिनेट विस्तार नहीं होने जा रहा है। राज्यपाल से दो दिन पूर्व शिष्टाचार के तहत मुलाकात हुई थी जिससे कयास लग रहे थे कि 'विस्तार' की संभावना बन रही है।
आगामी विधानसभा चुनाव के बाद फिर से नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने को लेकर पूछे गए प्रश्न पर मांझी ने कहा कि कोई भी बन सकता है मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को साफ-साफ निर्देश दिया गया है कि जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा नहीं की जाए।
पढ़ें- चेतावनी राजनीति को
इस महागठबंधन में नेतृत्व को लेकर खींचतान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी इस पर सवाल करना बेकार है। एक चुनाव से पहले तय हो जाए या फिर चुनाव बाद। मांझी ने बताया कि हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि गठबंधन का नेता आपसी सहमति पर ही तय होगा।
राज्य के तमाम अफसरों को सुधार के लिए दो माह की मोहलत दी गई है। सीएम ने साफ कर दिया है कि उनके मुताबिक काम ना करने पर अफसर को अपनी नौकरी तक से हाथ धोना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications