बिहार उपचुनाव 2021: तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन का किया ऐलान, कही ये बात

पटना, 17 अक्टूबर: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने फिर से बगावती तेवर अपनाए हैं। पार्टी और परिवार की इच्छा के खिलाफ वह कुशेश्वरस्थान में कांग्रेस उम्मीदवार अतिरेक कुमार के समर्थन में उतर आए हैं। तेज प्रताप ने कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता डॉ अशोक कुमार ने तेज प्रताप यादव से बेटे अतिरेक कुमार के लिए चुनाव प्रचार करने को कहा था। हालांकि, तारापुर में वह राजद उम्मीदवार अरुण कुमार शाह के लिए प्रचार करेंगे।

Recommended Video

    Bihar Bypolls 2021: Tej Pratap Yadav ने Tejashwi Yadav के खिलाफ चला ये दांव | वनइंडिया हिंदी
    Bihar by polls Tej Pratap Yadav to support Congress candidate in Kusheshwar Asthan

    तारापुर विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे तेज प्रताप

    तेज प्रताप ने घोषणा की है कि तारापुर विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। तेज प्रताप यादव ने कहा, "कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का अध्ययन करते हुए छात्र जनशक्ति परिषद ने कुशेश्वरस्थान से कांग्रेस प्रत्याशी अतिरेक कुमार और तारापुर से आरजेडी प्रत्याशी अरुण कुमार को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। छात्र जनशक्ति परिषद मजबूती के साथ दोनों ही विधानसभा में अपने समर्थित प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार और उनकी जीत सुनिश्चित करें।"

    30 अक्टूबर को कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर होने हैं उपचुनाव

    बता दें, कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। दोनों ही सीट पर आरजेडी और कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिया है। तेज प्रताप आरजेडी विधायक हैं और विधायक रहते हुए कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन कर उन्होंने तेजस्वी को ना केवल बड़ा झटका दिया है, बल्कि उनके खिलाफ बगावत का बिगुल भी फूंक दिया है। बता दें, कुछ दिन पहले कुशेश्वरस्थान से कांग्रेस के उम्मीदवार अतिरेक कुमार के पिता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक राम ने तेज प्रताप यादव से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने तेज प्रताप से यहां चुनाव प्रचार करने का आग्रह किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+