RJD के पोस्टर से गायब हुए लालू, तेजस्वी की तस्वीर के साथ लिखा 'नई सोच नया बिहार'

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के करीब आते-आते राज्य में सियासी हलचल भी तेज हो गई है। सभी दल चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं। वोटर्स को लुभाने और उन तक पहुंचने के लिए सभी दल अपने-अपने तरीके अपना रहे हैं। इस बीच आरजेडी कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर और होर्डिंग चर्चा में आ गया है। वजह है, पोस्टर में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद का ना होना। इस पोस्टर में केवल तेजस्वी यादव की ही तस्वीर लगी है। तेजस्वी की तस्वीर के साथ लिखा है 'नई सोच नया बिहार, युवा सरकार अबकी बार'।

bihar assembly elections 2020 lalu prasad yadav missing from rjd poster

पोस्टर से गायब हुए लालू यादव

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजधानी पटना में सभी प्रमुख पार्टियों के ऑफिस के बाहर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। आरजेडी कार्यालय के बाहर एक बड़ा होर्डिंग लगा है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, होर्डिंग पर केवल तेजस्वी यादव की ही तस्वीर है, जबकि पार्टी के किसी अन्य नेता यहां तक कि पार्टी प्रमुख और तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव को भी जगह नहीं दी गई है। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव इस वक्त रांची के रिम्स में भर्ती हैं। उन्होंने अपनी जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। याचिका पर 9 अक्टूबर को सुनवाई होगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि लालू यादव बिहार चुनाव से पहले जमानत पर बाहर आ सकेंगे या नहीं।

'नई सोच नया बिहार, युवा सरकार अबकी बार'

बता दें, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और अन्य नेता आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में 'जंगलराज' को लेकर हमला बोलते रहे हैं। इन सब बयानों को लेकर तेजस्वी यादव ने हाल के दिनों में लालू-राबड़ी शासन काल में जो भी गलत हुआ, उसके लिए माफी मांग ली थी। वहीं, अब होर्डिंग्स और पोस्टर्स से लालू यादव का गायब होना भी इसी दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। इस होर्डिंग पर तेजस्वी की तस्वीर के साथ लिखा है 'नई सोच नया बिहार, युवा सरकार अबकी बार'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+