पटनाः मृतक महिला के दोनों बच्चों की मदद के लिए आगे आए तेजस्वी यादव, 5 लाख रुपये की कराई एफडी

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मृत महिला का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद आरजेडी नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मदद के लिए आगे आए हैं। गुरुवार को तेजस्वी ने ट्वीट के जरिए यह घोषणा किया कि वो मृत महिला के दोनों बच्चों के लिए तत्काल 5 लाख की आर्थिक मदद कर रहे हैं। इस राशि को बच्चों के वयस्क होने तक उनके नाम FD रहने की बात तेजस्वी ने की है।

bihar after viral video of woman rjd leader tejashwi yadav did help

तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा कि मृत महिला अरबिना खातून के पति दो साल पहले उन्हें छोड़ के जा चुके हैं। इसलिए दोनों बच्चों के पढ़ाई का जिम्मा और साथ ही देखभाल करने वाले नजदीकी पारिवारिक सदस्य को गृह जिला कटिहार में वो नौकरी देंगे। उन्होंने अपने राजनीतिक सलाहकार संजय यादव द्वारा किए गए ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस बात की घोषणा की।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक भावुर कर देने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवती मृत अवस्था में प्लेटफार्म के फर्स पर पड़ी है। वहीं उसके दो मासूम बच्चे हकीकत से अंजान होकर अपनी मां को उठाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन का बताया जा रहा है और #Muzzafarpur हैशटैग के साथ ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

मृतक महिला की पहचान बिहार के कटिहार की अरबीना खातून के रूप में हुई है, जिसकी मौत अहमदाबाद से मधुबनी जा रही श्रमिक एक्सप्रेस में संदिग्ध स्थिति में हो गयी। उसके शव को मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर उतारा गया। शव के स्टेशन पर उतारते ही जंक्शन पर अफरातफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+