औरंगाबाद एसिड: मौत से जूझ रही पीड़िता

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में हुए एसिड अटैक में तेजाब में झुलसी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। तमाम संगठन अब महिलाओं पर बढ़ रही हिंसा के विरोध में उतर आये हैं। जबकि सरकार के लाख दावों के बाद भी अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं।

Acid Attack

हुआ यूं कि छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहे युवकों का जब लड़की ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके शरीर के उपर एसिड फेंक दिया। यह मामला औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र का है। जहां इंटर की फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली छात्रा के साथ कॉलेज के ही कुछ लफंगों द्वारा आने जाने के क्रम में छेड़खानी किया जाता था। कई बार तो लफंगों ने उसका रास्ता रोकते हुए आप सब का भी इस्तेमाल किया। शुक्रवार को जब लड़की अपनी मां के साथ घर से बाहर बाजार जा रही थी, तब युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया।

एसिड से भरी बोतल फेंक ही युवक मौके से फरार हो गए। वही इस ईद पढ़ने से छात्रा की मां भी जख्मी हो गई है। जहां इस एसिड अटैक से छात्रा बुरी तरह घायल हो गई । तो घायल अवस्था में दर्द से कराहते छात्रा को नजदीकी लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए जहां उसकी प्राथमिक इलाज करने के बाद औरंगाबाद रेफर कर दिया गया है।

गौरतलब है कि हाल फिलाल हुए लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा छेड़छाड़ की घटना को बढ़ते देख अब राज्य की लड़की अकेली घर से बाहर निकलने में घबराने लगी हैं। तो शहर में आये दिन सड़कों पर स्कूल कॉलेज आते जाते लड़कियों पर छीटाकशी और फब्तियां कसने वाले शोहदों पर पुलिसिया कार्रवाही न होने की वजह से इन लफंगों का दुस्साहस लगता बढ़ता ही जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+