बिहार वॉर रूम पहुंचे अमित शाह, जानिए रैलियों के अलावा क्या करेंगे?

पटना (मुकुंद सिंह)। विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह पटना पहुंच कर चुनाव की कमान सम्भाल ली है। उन्‍होंने यहीं पर चुनाव वार रूम तैयार करते हुए महागठबंधन के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। जाहिर है कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के अलावा अध्यक्ष जी रैलियों को भी संबोध‍ित करेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं, रैलियों के अलावा अमित शाह क्या करेंगे?

पढ़ें- नीतीश कुमार की सभा में चप्पलों का मतलब समझिये

Amit Shah

जवाब है नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का काम। जी हां राम विलास पासवान और जीतन राम मांझी के चक्कर में अमित शाह को अपने कई खास नेताओं को नाराज करना पड़ा था। ऊपर से आरके सिंह के बयान के बाद जो तूफान आया, उससे तो पार्टी के अंदर एक जंग का माहौल तैयार कर दिया। आपसी कलह को दूर करने के लिये अमित शाह नाराज कार्यकर्ताओं से पर्सनली मिलेंगे।

भाजपा अध्यक्ष का कार्यक्रम

अमित शाह अगले सात दिनों तक पटना में रुकेंगे। वे यहां होटल मौर्या में बीजेपी के '180 प्लस मिशन' के लिए कैंपेन स्ट्रैटजी फाइनल करेंगे। लोगों का कहना है कि बिहार के लिए जो स्ट्रैटजी बनाई जा रही है, वह पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी के लिए बनाई गई स्ट्रैटजी से भी ज्यादा कारगर होगी। शाह बीजेपी के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से कई दौर की बैठकें करेंगे।

पढ़ें- लालू यादव के दामादों की जंग

पार्टी के कई बड़े नेता भी पटना पहुंच रहे हैं। बीजेपी के फेवर में माहौल बनाने के लिए करीब 6 लाख पार्टी वर्कर फील्ड में काम कर रहे हैं। शाह का मानना है कि बिहार में 90 फीसदी लोग मन बना चुके हैं कि किसे वोट देना है। जीत और हार सिर्फ 12 से 14 फीसदी फ्लोटिंग वोटर पर होगी। यानी ये वोटर अपना मूड बदल सकते हैं। शाह की स्ट्रैटजी में इन पर ही सबसे ज्यादा फोकस किया जा रहा है।

कब-कब कहां है चुनावी सभाएं

  • 30 सितंबर को 11 बजे बेगूसराय
  • 2 अक्टूबर को 1 बजे औरंगाबाद
  • 3 अक्टूबर पटना
  • 4 अक्टूबर मुजफ्फरपुर
  • 5 अक्टूबर सुपौल
  • 3 अक्टूबर किशनगंज
  • 4 अक्टूबर कटिहार
  • 5 अक्टूबर पूर्णिया
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+