फिल्म 'डी डे' देखकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को पकड़ने निकले पटना के 3 बच्चे

तीनों छात्रों ने कम समय में पैसा कमाने के लिए दाऊद को पकड़ने का फैसला किया। दाऊद की खोज में तीनों घर से निकल पड़े लेकिन जब पैसे खत्म हो गए तो तीनों शर्मिदा होकर घर लौटने के लिए मजबूर हो गए। पटना की सेंट मिशेल हाई स्कूल में 9 वीं क्लास में पढ़ने वाले तीनों बच्चों ने एक हफ्ता पहले ये योजना बनाई और घर से गायब हो गए।
तीनों को लगा कि दाऊद को पकड़कर और उसे भारत सरकार को सौंपकर उन्हें इनाम के रूप में करोड़ों रूपए मिलेंगे। लेकिन कुछ ही दिनों में उनके पैसे खत्म हो गए और उन्हें वापस घर लौटना पड़ा। पुलिस को जब उनकी योजना का पता चला तो सब अचंभित रह गए और उन्होंने बच्चों को अभिभावकों को बच्चे का खास ख्याल रखने की हिदायत दे है।












Click it and Unblock the Notifications