बेटी की 'लव मैरिज' से आहत हुआ पिता, उसके ससुराल जाकर करने लगा ऐसी हरकतें
पटियाला। पंजाब के पटियाला में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी की लव मैरिज करने से पिता खफा हो गया कि उसके ससुराल वालों के घर के आगे अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने लगा। आरोप है कि उसने लड़के के घर में घुसकर उसके पिता से भी मारपीट की। इस मामले में भादसों थाने की पुलिस ने आरोपित शिंगारा सिंह समेत पूरे परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायतकर्ता संतोख सिंह ने भादसों थाने में तहरीर देकर बताया कि वह पेंटर का काम करता है। करीब चार साल पहले उसने शिगारा सिंह की बेटी के साथ लव मैरिज की थी, जिसके बाद वह लोग डर के कारण गांव से बाहर रहे थे। मई 2019 में शिगारा सिंह व अन्य लोगों ने मिलकर संतोख सिंह के घर में घुसकर हमला कर दिया था। इस हमले में संतोख के अलावा उसकी मां व बहन जख्मी हुए थे। इस घटना को लेकर दोनों गुटों के बीच पंचायती समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बाद शिगारा सिंह गाली-गलौच करना व धमकियां देनी बंद नहीं की।
यही नहीं अक्सर संतोख सिंह के घर पहुंचने के बाद बाहर अर्ध नग्न हालत में गालियां निकालने लगा था। इस घटना की वीडियो बनाने के बाद इन लोगों ने मामले को नजर अंदाज किया लेकिन शिगारा की हरकतें बंद नहीं हुई और वह गांव में अर्द्धनग्न हालत में घूमने लगा। गत दिवस भी अर्धनग्न हालत में घूमते समय संतोख सिंह के खिलाफ बोलने लगा, जिस वजह से पुलिस ने शिंगारा को हिरासत में ले लिया। थाना भादसों के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपित का परिवार फरार है।
Recommended Video

-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications