बिच्छु वाले बयान पर शशि थरूर की बढ़ी मुश्किलें, चलेगा आपराधिक मानहानि का केस

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी जिसका संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने इस मामले में बीजेपी नेता राजीव बब्बर का बयान दर्ज करने के लिए तारीख तय की है। राजीव बब्बर का बयान 22 दिसंबर को दर्ज किया जाएगा।

Shashi Tharoor scorpion remark over pm modi, Patiala House Court orders to record statement of bjp Rajeev Babbar

दिल्ली के बीजेपी नेता राजीव बब्बर ने अपनी शिकायत में कहा था कि शशि थरूर के बयान से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वे भगवान शिव के भक्त हैं और थरूर ने करोड़ों शिव भक्तों की भावनाओं को नजरअंदाज करते हुए यह बयान दिया है। थरूर के बयान पर देश में सियासत एक बार तेज होती दिखाई दी थी और बीजेपी ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था, 'संघ के सदस्य ने एक पत्रकार से नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा था- मोदी आरएसएस के लिए शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं , जिसे न हाथ से हटाया जा सकता है और न ही चप्पल से मारा जा सकता है, अगर हाथ से हटाया तो वो बुरी तरह से काट लेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+