हरियाणा में निकिता की हत्या के बाद महिला पर एसिड अटैक का वीडियो आया सामने, जानें पूरा मामला
पानीपत। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में कॉलेज से पेपर देकर घर लौट रही निकिता तोमर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को घटना का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि तौसिफ नाम का युवक पहले तो निकिता को कार में अगवा करने की कोशिश करता है और नाकाम रहने पर उसे गोली मार देता है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। बल्लभगढ़ से करीब 130 किलोमीटर दूर पानीपत में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने एक महिला के मुंह पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गए। इसका भी सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा के डीजीपी को पत्र लिखा है। पत्र की एक प्रति एसपी, पानीपत को भी भेजी गई है।
Recommended Video

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
पानीपत के देशराज कॉलोनी में एक फैक्ट्री के सामने की घटना है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आते हैं। एक महिला बच्चे के साथ गली से गुजर रही है और उसके पास आते ही पीछे बैठा युवक अचानक महिला के मुंह पर तेजाब फेंक देता है और दोनों वहां से फरार हो जाते हैं। महिला का 10 वर्षीय बेटा अपनी मां के पास दौड़ कर आता है और आसपास के लोगों को इकट्ठा करता है। तेजाब फेंकने वाले दोनों युवक अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पानीपत पहुंचे सूबे के गृह मंत्री ने आश्वासन दिया है कि दोनों आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
पानीपत: छेड़खानी का विरोध करने पर युवकों ने महिला के मुंह पर फेंका तेजाब #panipat #acidattack #Haryana pic.twitter.com/AjYXwZYaAV
— vinay saxena (@vinaysaxenaj) October 27, 2020
छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर फेंका तेजाब
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे महिला कंबल फैक्ट्री से काम करके लौट रही थी। इस दौरान दो युवकों ने महिला से छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवकों उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। दोनों युवक पहले ही फैक्ट्री के पास करीब 30 मिनट पहले से बिना नंबर की बाइक पर बैठे थे और मंकी कैप लगाए थे। पीड़ित के पति ने बताया कि तीन युवकों ने चार महीने पहले भी पत्नी के साथ छेड़खानी की थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications