पानीपत: घर में 3 फीट नीचे दबे थे इंसानों के तीन कंकाल, 24 घंटे बाद पुलिस ने उठाया पर्दा

पानीपत: घर में 3 फीट नीचे दबे थे इंसानों के तीन कंकाल, 24 घंटे बाद पुलिस ने उठाया पर्दा

पानीपत। खबर हरियाणा के पानीपत जिले से है। यहां मकान के नवनिर्माण के दौरान घर में तीन कंकाल मिले थे, जिनके राज से पानीपत पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दा उठा दिया है। दरअसल, ये तीनों कंकाल ढाई साल पहले मकान बेचने वाले अहसान के परिजनों के थे। जिन्हें उसने यहां मारकर दफना दिया था और मकान बेचकर भाग गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी शक्स को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उसे लेकर पानीपत के लिए रवाना हो गई है।

Panipat News: Police arrested a man who sold a house two years ago

ये मामला पानीपत जिले के सनौली रोड इलाके में स्थित शिव नगर का है। मकान के नए मालिक आदेश ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था कि उसने करीब ढाई साल पहले यह मकान खरीदा था। उनका मकान सड़क से काफी नीचे हो गया था। मकान को ऊंचा उठवाने के लिए नवनिर्माण शुरू कराया गया। निर्माण के दौरान घर से चींटियां निकल रही थी। मंगलवार को उसने मजदूर से कहा कि यहां से थोड़ा तोड़कर देखा जाए। अगर गड्‌ढा वगैरह है तो उसे भर दिया जाएगा। इसके बाद जैसे ही मजदूर ने हथौड़ा मारा, यहां हरे रंग का एक कपड़ा दिखाई दिया।

इसके बाद यहां से करीब 3 फीट गहरे गड्‌ढे में एक महिला और दो बच्चों के कंकाल पाए गए। जिसके बाद मजदूरों ने पुलिस कंट्रोल नंबर 100 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यहां से कंकालों के साथ एक छुरा भी बरामद किया। तो वहीं, डीएसपी सतीश वत्स ने मकान मालिक आदेश से पूछताछ शुरू की। जांच में पता चला कि इससे पहले भी यह मकान दो से तीन बार बिक चुका है। जिसके बाद सभी मालिकों से पूछताछ की गई।

जिसके बाद तमाम तहकीकात के सामने आ गई। इस मकान को बेचने वाला अहसान और उसका परिवार पड़ोस में किसी से वास्ता भी नहीं रखता था। शक यकीन में तब्दील होने के बाद पुलिस शाम को ही भदोही रवाना हो गई। वहां पूछताछ में अहसान ने कबूल कर लिया है कि उसने ही हत्या करके तीनों शव दबाए थे। भदोही से पानीपत पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे पानीपत ला रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+