हरियाणा में 15 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले, अब पानीपत में तैयार हो रहा 500 बेड का हॉस्पिटल

पानीपत। हरियाणा में नए कोरोना मरीज मिलने की दर आए रोज बढ़ती जा रही है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 15,416 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़​कर 5,58,975 हो गया। सक्रिय मरीजों की तादाद अभी 1 लाख से उूपर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, प्रदेश में 1,13,425 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।

कोरोना से ठीक होने वालों की बात की जाए तो बीते रोज अस्पतालों से 10,640 लोग डिस्चार्ज हुए। अब तक कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की तादाद 4,40,590 है। मौतों की बात की जाए तो बीते रोज प्रदेशभर में 181 मौतें दर्ज़ की गई। वहीं, कुल आंकड़ा 4,960 जा पहुंचा है।

haryana covid update today: the number of total active covid patients are reached 113425

प्रदेशभर में 39,24,560 वैक्सीन के डोज मुहैया कराए जा चुके हैं। इसके अलावा 5 मई तक 76,53,930 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। रिकवरी रेट 78.82 पर्सेंट है और फेटिलिटी रेट 0.89 पर्सेंट है।

haryana covid update today: the number of total active covid patients are reached 113425

आज हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पानीपत के बाल जाटान गांव में तैयार किए जा रहे अस्पताल को देखने पहुंचे। यहां उन्होंने 500 बेड के अस्पताल के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

haryana covid update today: the number of total active covid patients are reached 113425

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा, "300 बेड का लक्ष्य 10 मई तक प्राप्त कर लेंगे। जिसके 2 दिन बाद सुविधा शुरू की जाएगी। 200 बेड उसके 3 दिन बाद शुरू किए जाएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+