Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पानीपत की फैक्‍ट्री में आग लगने पर फायरमैन सुनील मेहला ने तिरंगे को सुरक्षित नीचे उतारा

फायरमैन सुनील मेहला की नजर तिरंगे पर पड़ी। जान की परवाह किए बिना छत पर चढ़ गए और कुछ ही देर में तिरंगा सुरक्षित तरीके से उतारा और सम्मान समेत पड़ोस की फैक्ट्री में रख दिया।

Tiranga Haryana

हरियाणा के पानीपत शहर में भारत नगर की एक स्पिनिंग मिल में आग लगने के बाद दमकल विभाग में तैनात फायरमैन सुनील मेहला ने तिरंगे को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। इस बहादुरी के लिए हर कोई सुनील को सैल्‍यूट कर रहा है।

मेट गेट की छत पर लगा था तिरंगा

हुआ यूं कि मिल में आग लगने पर दमकल मौके पर पहुंची थी। टीम में जींद के भटनागर कॉलोनी निवासी सुनील मेहला भी शामिल थे। दमकलकर्मी जब आग बुझा रहे थे तब सुनील की नजर मेन गेट की छत पर लहरा रहे तिरंगे पर पड़ी। तब सुनील अपनी जान की परवाह किए बगैर छत पर चढ़ गए और आग से बचते हुए तिरंगे को सुरक्षित नीचे उतारकर लाए।

आगजनी के दौरान रखते हैं नजर

दैनिक भास्‍कर से बातचीत में सुनील मेहला ने बताया कि दमकलकर्मियों को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी जाती है तब बताया जाता है कि आगजनी के दौरान आसपास की जगहें पर भी नजर रखनी चाहिए कि कहीं आग दूसरी जगहों पर तो नहीं फैल रही? ऐसे में सुनील की नजर तिरंगे पर पड़ गई। फिर जान की परवाह किए बगैर तिरंगे तक पहुंच गए और उसे सुरक्षित उतार लाए।

तिरंगे को ससम्‍मान उतारा नीचे

सबसे बड़ी चुनौती तो ये थी कि आखिर तिरंगे तक पहुंचा कैसे जाए? चारों तरफ सिर्फ आग ही आग थी। दमकल की गाड़ी को फैक्‍ट्री के मेन गेट के पास ले जाया गया। फिर अन्‍य दमकलकर्मियों की मदद से सुनील छत पर चढ़ने में सफल हो पाए। फिर तिरंगे को पूरे सम्‍मान के साथ नीचे उतारा गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+