पानीपत: प्रेमी के साथ घर से भाग रही थी बहन, भाई ने रोका तो आशिक ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में हत्याकाण्ड की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां प्रेमी के साथ बाइक पर घर से भाग रही बहन को रोकना भाई को भारी पड़ गया। प्रेमिका के भाई को प्रेमी ने उसके ही सामने पीट-पीटकर मौक के घाट उतार दिया। तो वहीं, पिता ने अपनी ही बेटी सहित पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी चार बच्चों का पिता है।
Recommended Video

यह पूरा मामला पानीपत के नामुंडा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, नामुंडा गांव निवासी सुनील कुमार के तीन बच्चे हैं। चारूल, पारूल और वंश। सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चारूल समालखा स्थित कॉलेज से बीएड कर रही थी। वह गुरुवार सुबह 9 बजे वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। उसके जाने के बाद गांव का नगेंद्र उर्फ कुकू भी बाइक से निकला। शक होने पर वंश ने दोनों का बाइक से पीछा किया।
कुछ देर बाद ही वंश ने बड़ी बहन पारूल को कॉल कर बताया कि चारूल गांव के ही रहने वाले नागेंद्र के साथ भाग रही है। वह उसका पीछा कर रहा था। उसने बहन को मनाना फाटक के पास पकड़ लिया है। वह उन्हें रोक रहा था। नागेंद्र ने भाइयों को बुला हमला कर दिया।
झाड़ियों के पास पड़ी हुई थी लाश
पिता ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे वंश ने बड़ी बहन को लोकेशन सेंड की। वह गौशाला के पास पड़ा था। वह उस लोकेशन पर 3.30 बजे पहुंचे। वहां झाड़ियों के पास वंश की लाश पड़ी थी। पास ही उसकी बाइक खड़ी मिली। शरीर पर चोटों के हल्के निशान थे लेकिन उसकी शरीर नीला पड़ गया था। परिजन उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बहन पर भी हत्या का केस दर्ज
डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि मृतक वंश के पिता सुनील कुमार की शिकायत पर चारूल उसके प्रेमी नागेंद्र और नागेंद्र के 3 भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। चारूल सहित अन्य आरोपियों की तलाश में दो टीमों को लगा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का राज खुलेगा।












Click it and Unblock the Notifications