राम रहीम को डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड में सजा आज, पंचकूला में धारा-144

पंचकूला, 12 अक्टूबर 2021: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अब एक और मामले में सजा सुनाई जाएगी। यह मामला है वर्ष 2002 में हुई डेरे मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या का, जिसमें ​बीते 8 अक्टूबर को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को दोषी ठहराया था। आज इसी कोर्ट में राम रहीम की सजा पर फैसला आएगा। ​राम रहीम समर्थकों के संभावित उत्पात व प्रदर्शनों को देखते हुए पंचकूला में कोर्ट के आस-पास धारा-144 लगा दी गई है। भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

राम रहीम को सजा सुनाई जाएगी

राम रहीम को सजा सुनाई जाएगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम रहीम आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही सीबीआई कोर्ट की सुनवाई में हिस्सा लेगा। वो अभी रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे कई साल पहले दो अन्य मामलों में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। जिसमें पहला मामला- साध्वियों से दुष्कर्म का है, वहीं दूसरा- रामचंद्र प्रजापति की हत्या का। अब रणजीत हत्याकांड ऐसा तीसरा केस है, जिसमें राम रहीम को सजा सुनाई जाएगी।

रामरहीम का ही करीबी था रणजीत सिंह

रामरहीम का ही करीबी था रणजीत सिंह

बता दें कि, रणजीत सिंह रामरहीम का ही करीबी हुआ करता था, लेकिन साल 2002 में बाबा के काले कारनामे उजागर होने के बाद उसने राम रहीम का डेरा छोड़ दिया था। तब राम रहीम को अपना भंडाफोड़ होने का भय सताने लगा था। इसलिए उसने तरह-तरह से रणजीत सिंह को अपने डेरे में बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आए। अंत में 10 जुलाई 2002 को रणजीत सिंह की हत्या की खबर आई।

CBI ने कहा- 'राम रहीम 26 अगस्त को अदालत में हाजिर हो', डेरा के मैनेजर रणजीत हत्याकांड में आरोपी

सीबीआई को ऐसे मिला केस

सीबीआई को ऐसे मिला केस

हत्या का यह मामला सरकार ने जांच-पड़ताल के लिए सीबीआई को सौंप दिया। 3 दिसंबर 2003 को इस मामले की एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसकी याचिका रणजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने दायर की थी।
सीबीआई की जांच के मुताबिक, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ही रणजीत सिंह हत्याकांड में प्रमुख दोषी है। राम रहीम ने उसे साजिश रचकर मरवाया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए राम रहीम के खिलाफ चार्जशीट पेश की। जिसके बाद यह मामला सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पहुंचा। अक्टूबर 2021 में इस कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया। आज सजा सुनाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+