आंतकी हाफिज सईद के बदले बोल, कहा पाक में नहीं तोड़ने देंगे मंदिरों को
नयी दिल्ली। पाकिस्तान के प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद, जो हमेशा से भारत के खिलाफ जहर उगलने का का करता है आज वो हिंदू मंदिरों की हिफाजत के लिए सामने आया है। हाफिज सईद ने कहा है कि वो पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों को तोड़ने नहीं देगा। सईद ने कहा कि उसका संगठन पाकिस्तान में मंदिरों एवं गैर-मुस्लिमों के किसी भी पवत्र धर्म स्थलों को तोड़ने नहीं देगा।

एक सबा को संबोधित करते हुए हाफिज सईद ने कहा कि मुस्लिमों की ये जिम्मेदारी है कि वे अपने हिंदू भाईयों के पवित्र स्थलों की रक्षा करें। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक हाफिड सईद ने कश्मीरी मुस्लिमों के प्रति समर्थन का संकल्प जताया। वहीं पाकिस्तान के नवाज शरीफ सरकार को फटकार
लगाई।
2008 मुंबई हमलों के मुख्य आरोपी हाफिज सईद ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां राज्य के विरोधी तत्वों और भारत की खूफिया एजेंसी रॉ के खिलाफ काम कर रही है, लेकिन पाकिस्तान की सरकार मूक बनी बैठी है।












Click it and Unblock the Notifications