मौत से पहले आमिर लियाकत ने तीनों बीवियों के बारे में क्या कहा था?

अपनी तीन असफल शादियों को लेकर वह हमेशा चर्चा में रहे। आमिर लियाकत ने मौत से कुछ दिन पहले अपनी तीनों पत्नियों की तस्वीरें शेयर की थीं।

कराची, 09 जूनः पाकिस्तानी सांसद और मशहूर टीवी एंकर रहे आमिर लियाकत का गुरुवार को निधन हो गया। दावा किया जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। मृत्यु के सही कारणों का पता चल सके इसके लिए पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जीवन भर आमिर लियाकत का सामना विवादों से रहा। अपनी तीन असफल शादियों को लेकर वह हमेशा चर्चा में रहे। आमिर लियाकत ने मौत से कुछ दिन पहले अपनी तीनों पत्नियों की तस्वीरें शेयर की थीं।

फरवरी में की तीसरी शादी

फरवरी में की तीसरी शादी

49 साल के आमिर लियाकत हुसैन ने इसी साल फरवरी महीने में 18 साल की लड़की बेगम सईदा दानिया शाह से तीसरी शादी की थी। सबसे दिलचस्प बात ये रही कि, आमिर लियाकत हुसैन ने जिस दिन अपनी दूसरी बीवी से तलाक लिया था, उसी दिन तीसरी शादी रचाई। आमिर लियाकत हुसैन ने सोशल मीडिया पर जी-भरकर अपनी तीसरी बीवी की तारीफ की थी और लिखा था कि, उनकी पत्नी बेहद प्यारी, बेहद खूबसूरत, सिंपल और डार्लिंग हैं'।

4 महीने में ही रिश्ता खत्म

4 महीने में ही रिश्ता खत्म

हालांकि उनकी ये तीसरी शादी चार महीने भी नहीं चल पायी। दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ गयी कि मामला अदालत तक पहुंच गया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर जहर उगले। इस बीच आमिर लियाकत की कुछ वीडियो भी लीक हुईं जिसमें वह नंगे होकर आइस ड्रग्स का सेवन करते दिखे थे। इसके बाद उन्होंने कहा वह पाकिस्तान छोड़कर चले जाएंगे।

इंस्टाग्राम पर साझा की पत्नियों की तस्वीर

इंस्टाग्राम पर साझा की पत्नियों की तस्वीर

आमिर लियाकत ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीनों बीवियों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि अब सब कुछ खत्म हो चुका है। उन्होंने अपनी पहली शादी की तुलना में दूसरी और तीसरी शादी को लेकर ज्यादा नाराज हैं। इसके साथ ही उन्होंने तीसरी पत्नी नादिया को खतरनाक भी बताया था। इसके साथ ही उन्होंने एक दर्द भरा गाना भी शेयर किया था जिसके बोल का मतलब ये था कि उनकी पत्नियों किस तरह उनका दिल दुखाया।

बुशरा इकबाल से हुई पहली शादी

बुशरा इकबाल से हुई पहली शादी

आमिर लियाकत अली ने सबसे पहले बुशरा इकबाल से निकाह किया था। बुशरा इकबाल पेशे से शिक्षिका हैं और अपना खुद का यूट्यूब चैनल चलाती हैं। उनके लियाकत से दो बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा और दूसरी बेटी है। आमिर लियाकत ने अपनी पहली बीवी को 2020 में तलाक दे दिया था। उनकी दूसरी शादी एक अभिनेत्री सैयद तूबा से की थी। आमिर लियाकत हुसैन ने जब दूसरी शादी की थी, उस वक्त उनकी पहली पत्नी सईद बुसरा इकबाल ने आरोप लगाया था कि, आमिर लियाकत ने उन्हें फोन पर ही तलाक दे दिया है।

फोन पर लिया था तलाक

फोन पर लिया था तलाक

बुसरा इकबाल ने बताया था कि, आमिर लियाकत के फैसले से उसकी जिंदगी में तूफान खड़ा हो गया था और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि, अचानक उनकी जिंदगी में भूचाल कैसे आ गया। उन्होंने कहा था कि, आमिर लियाकत के फैसले से उन्हें काफी गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि यह काफी दर्दनाक और चौंकाने वाला था। अब मैंने खुद को अल्लाह को सौंप दिया है। लियाकत ने तूबा अनवर से 2018 में शादी की थी लेकिन वह शादी भी 2020 में ही टूट गयी। तूबा अनवर पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं।

आमिर की सास ने कही ये बात

आमिर की सास ने कही ये बात

वहीं, आमिर की तीसरी बीवी दानिया की मां सलमा बेगम ने कहा था कि उनकी बेटी और आमिर दोनों का तलाक नहीं हुआ है। दोनों का मामला अदालत में ही चल रहा है ऐसे में दोनों कानूनन पति-पत्नी थे। अदालत ने दोनों को सुलह का मौका भी दिया था। सलमा बेगम ने कहा कि अगर अदालत उन्हें सुरक्षा मुहैया कराती है तो वे कराची में लियाकत के जनाजे शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि लियाकत उनका बेटा और दामाद है। दानिया शाह उनकी बीवी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+