पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने दी धमकी- PAK के एक सैनिक के बदले भारत के तीन सैनिक मारेंगे

शुक्रवार पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में आसिफ ने कहा कि अगर भारत ने युद्ध छेड़ा तो पाकिस्तान उसे कड़ा सबक सिखाएगा।

इस्लामाबाद। सीमा पर जारी तनाव और सीजफायर उल्लंघन के बीच पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फायरिंग में मारे जा रहे पाकिस्तानी सैनिकों का बदला वह एक सैनिक के बदले तीन भारतीय सैनिकों को मारकर लेंगे।

Khawaja Asif

शुक्रवार पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में आसिफ ने कहा कि अगर भारत ने युद्ध छेड़ा तो पाकिस्तान उसे कड़ा सबक सिखाएगा।

भारत पर लगाए आरोप
लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के हालत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार आने वाले चुनावों में लोगों का सपोर्ट हासिल करने के लिए सीमा पर तनाव बढ़ा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान में हुई आतंकी घटनाओं के पीछे भारत का हाथ है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा, 'हमने संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों को डॉजियर और वीडियो फिल्म भेजकर सबूत दिए हैं कि पाकिस्तान में हुई आतंकी घटनाओं में भारत का हाथ है।'

'CPEC की राह में रोड़ बन रहा है भारत'
उन्होंने भारत पर आरोप लगाया कि वह चीन पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर (CPEC) के रास्ते में रोड़ बन रहा है। आसिफ ने भारत के मुकाबले पाकिस्तान की आर्थिक कमजोर को ध्यान में रखते हुए कहा कि भारत जानता है कि CPEC के बन जाने से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था तेजी से उभरेगी।

आसिफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की कोशिश रहेगी कि वह क्षेत्र में अपनी ताकत बनाए रखेगा और भारत की ओर से किए जाने वाले किसी तरह के प्रयासों का जवाब नहीं देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+