Video: पाकिस्तान में ऑटो से डिनर वेन्यू तक पहुंचे प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन
Recommended Video
इस्लामाबाद। ब्रिटेन का शाही जोड़ा प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन इस समय पाकिस्तान के दौरे पर हैं। विलियम और केट जिन्हें ड्यूक एंड डचेज के नाम से भी जानते हैं, मंगलवार को उन्होंने ऑटो की शाही सवारी की। राजधानी इस्लामाबाद में पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्मारक तक जाने के लिए दोनों ने ऑटो का सहारा लिया। केट ने इस दौरान हरे रंग का गाउन पहना था और उस पर उसी रंग का दुपट्टा लिया हुआ था। वहीं प्रिंस विलियम ने भी हरे रंग की शेरवानी के साथ पहली बार ट्रेडीशनल लुक अपनाया था।
विलियम की मां और इमरान की दोस्ती
प्रिंस विलियम और केट का यह पहला पाक दौरा है और साथ ही ब्रिटेन के शाही परिवार से पिछले 13 वर्षों में कोई पाकिस्तान पहुंचा है। प्रिंस विलियम की मां लेडी डायना अक्सर पाकिस्तान जाती थीं। प्रधानमंत्री इमरान खान की पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ डायना की अच्छी दोस्ती थी। डायना ने साल 1995 में पाक का दौरा किया था। सोमवार को रात प्रिंस विलियम और केट इस्लामाबाद पहुंचे हें। केट ने अपने पाक दौरे पर डिजाइनर महीन खान के आउटफिट्स को तरजीह दी है।

'मैं अपनी का फैन'
इमरान की तरफ से आयोजित लंच में वह, महीन के ही आउटफिट्स में नजर आईं। मंगलवार को विलियम और केट ने स्कूली बच्चों से मुलाकात की और इस मुलाकात के साथ ही लोगों को लेडी डायना की याद आ गई। प्रिंस विलियम से स्कूल की बच्चियों ने उनकी मां के बारे में कई सवाल किए थे। प्रिंस विलियम ने एक बच्ची को इमोशनल होते हुए जवाब दिया, 'मैं भी अपनी मां का बहुत बड़ा फैन था।' मंगलवार को स्कूल के दौरे पर केट पूरी तरह से ट्रेडीशनल आउटफिट में नजर आईं और उनका देसी गर्ल लुक सबका दिल जीत रहा था।

केट का देसी लुक
जिस स्कूल में केट और विलियम गए थे वहां पर उन्होंने चार साल से लेकर 18 साल तक के बच्चों के साथ बातचीत की। इन दोनों ने जाना कि आखिर कैसे पाकिस्तान के प्रोग्राम की वजह से इन्हें पढ़ाई लिखाई में मदद मिल रही है। प्रिंस विलियम और केट ने मॉडल कॉलेज फॉर गर्ल्स का दौरा भी किया। पहले दिन केट ने नीले रंग का कुर्ता और पैंट पहना था जिसे फैशन डिजाइनर महीन खान ने डिजाइन किया था। केट ने सूट से मैच करता हुआ दुपट्टा भी लिया हुआ था।

क्वीन एलिजाबेथ दो बार गईं पाक
प्रिंस विलियम की दादी क्वीन एलिजाबेथ II साल 1961 और 1997 में पाकिस्तान गई थी। एलिजाबेथ का पहला पाक दौरा ऐसे समय में हुआ था जब शीत युद्ध अपने चरम पर था और पाकिस्तान पश्चिमी देशों का चहेता बना हुआ था। उनके बाद उनके पिता प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला ने साल 2006 में पाकिस्तान का दौरा किया था।












Click it and Unblock the Notifications