कश्‍मीर पाने और इंडियन आर्मी को धमकी देने वाली पाक सेना लड़ रही छोटू गैंग से!

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान की सेना जिसने कभी कारगिल हमले के जरिए कश्‍मीर पर अपना हक लेने की कोशिश की और जो अक्‍सर इंडियन आर्मी को मुंहतोड़ जवाब देने की धमकी देती रहती है, उसे फिलहाल एक छोटू गैंग से भिड़ना पड़रहा है।

pakistan-army-chotu-gang

दरअसल इस गैंग ने कुछ पुलिस वालों को पाक के पंजाब प्रां‍त में राजनपुर स्थित एक नदी के टापू पर 10 दिन पहले किडनैप कर लिया था।

गैंग से भिड़ते 150 पैराट्रूपर्स और 500 सैनिक

इन पुलिस वालों को कब्‍जे से रिहा कराने के लिए आर्मी को एक ऑपरेशन लांच करना पड़ा था। इस ऑपरेशन में आर्मी के हेलीकॉप्‍टर्स की मदद ली गई थी।

62 लाख रुपए में लगी है पाक पीएम नवाज शरीफ की बोली!

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ऑपरेशन में 150 पैराट्रूपर्स की मदद तो ली ही गई साथ ही साथ 500 जवानों को सड़क के रास्‍ते राजनपुर के काछा इलाके में भेजा गया था।

पुलिस की विफलता के बाद सेना को हस्तक्षेप का ऑर्डर दिया गया था। राजनपुर और रहीमयार खान न जिलों के बीच घने जंगलों से घिरे टापू में य ह ऑपरेशन जारी है। यह इलाका सिंध और बलूचिस्तान प्रांत की सीमा से सटा है।

पाक को अस्थिर करने की कोशिशें कर रहा भारत!

40 बदमाशों ने किया सरेंडर

गैंग के 40 बदमाशों ने सरेंडर कर दिया है और उनका कहना है कि उन्‍होंने सरेंडर इसलिए किया क्‍योंकि वे सेना से नहीं लड़ना चाहते थे। इस पूरे घटनाक्रम में छह पुलिसवालों की मौत हो चुकी है।

सरेंडर से पहले गैंग के लीडर गुलाम रसूल ने कहा था कि पुलिस के सामने गैंग का कोई भी मेंबर सरेंडर नहीं करेगा।

नवाज शरीफ के घर में बदमाश हावी

पाक पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया था कि पुलिस के पास इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए नाव तक नहीं थी। यह इलाका पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत में आता है।

इसे पाक के सबसे घनी आबादी वाला इलाका तो माना ही जाता है साथ ही यह सबसे अमीर प्रांत भी है। इन सबके अलावा यह पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का गढ़ भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+