PoK पर अब क्यों पाकिस्तान को लगी अमेरिकी की झिड़की
वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान को पाक अधिकृत कश्मीर के मुद्दे पर फटकार लगाई है। अमेरिका ने पाक को पीओके में जारी मानवाधिकारों के उल्लंघन के मुद्दे पर लताड़ा है।अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से अपील की गई है कि पाक पीओके में जारी मानवाधिकारों के उल्लंघनों पर ध्यान दे।

अमेरिका ने किया पीओके का जिक्र
अमेरिका ने पाक से मतभेद को शांतिपूर्ण तरीके और एक वैध राजनीतिक प्रक्रिया के जरिए कम करने की कोशिश करे। अमेरिकी विदेश विभाग के डिप्टी स्पोक्सपर्सन मार्क टोनर ने कहा कि अमेरिका पीओके में मानवाधिकारों की स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं।
उन्होंने बताया कि अमेरिका ने अपनी मानवाधिकारों की रिपोर्ट में इसका जिक्र कई वर्षों तक किया है। साथ ही हर तरह के मतभेद को शांतिपूर्ण तरीके और एक वैध राजनीतिक प्रक्रिया के जरिए कम करने की कोशिश करे।
याद दिलाई अमेरिका पर कश्मीर की नीति
मार्क टोनर ने पीओके में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा कि अमेरिका हमेशा से ही पाकिस्तान में सभी पक्षों से अपील करता आया है कि अपने मतभेदों पर शांतिपूर्ण तरीके से और एक वैध राजनीतिक प्रक्रिया के
तहत काम करें।
क्या हुआ था पीओके में
टोनर यह बात कहना नहीं भूले कि कश्मीर के बारे में अमेरिकी नीति सभी को मालूम है। गौरतलब है कि इस माह की शुरुआत में गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में मानवाधिकारों के उल्लंघन और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications