अमेरिकी सीनेटर ने पाकिस्‍तान को लताड़ा, कहा आतंकवाद पर ढोंग करना बंद करे

पाकिस्‍तान के आतंकवाद के दोहर रवैये अमेरिकी के सीनेटर मार्क वॉर्नर ने कहा एक तरफ तो पाक अपने यहां पर आतंकवाद को कम करने की बात करता है तो वहीं भारत में घुसपैठ के लिए आतंकी संगठनों को देता है बढ़ावा।

वॉशिंगटन। अमेरिका के एक सीनेटर ने आतंकवाद के दोहरे रवैये पर पाकिस्‍तान को जमकर फटकारा है। उन्‍होंने पाक को आतंकवाद पर उसके दोहरे रवैये के लिए लताड़ लगाई। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के शपथ लेने के बाद किसी अमेरिकी सीनेटर ने पहली बार लगाई है पाक को फटकार।

अमेरिकी-सीनेटर-ने-कहा-आतंकवाद-पर-ढोंग-बंद-करे-पाकिस्‍तान

भारत में घुसपैठ के लिए करता आतंकियों की मदद

डेमोक्रेटिक पार्टी के मार्क वॉर्नर ने कहा है कि पाकिस्‍तान आतंकवाद पर दोहरा रवैया अपनाता है। एक तरफ तो यह आतंकवाद को कम करने की बात करता है लेकिन दूसरी ओर यही पाकिस्‍तान, भारत में घुसपैठ के लिए आतंकवादियों की मदद करता है। वॉर्नर ने कहा कि अफगानिस्‍तान में एक अमेरिकी जनरल ने पाकिस्‍तान में आतंकियों की सुरक्षित पनाहगार पर चिंता जताई है। इस बीच अमेरिकी थिंक टैंक्‍स और यूनिवर्सिटीज की एक संयुक्‍त रिपोर्ट में कहा गया है पाक आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगार है। इन रिपोर्ट्स में कहा गया ह कि पाकिस्‍तान को आतंकी देश घोषित करने का फैसला डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन के पहले साल में लिया जाएगा इस बात की आशंका कम ही है लेकिन ट्रंप प्रशासन को आगे इस बात पर जरूर सोचना चाहिए और इस एक विकल्‍प के तौर पर रखना चाहिए।

ट्रंप प्रशासन को दी गई सलाह

इस रिपोर्ट में ट्रंप प्रशासन को सलाह दी गई है कि वह सामने आकर कहे कि वह आतंकवाद को मिल रहे समर्थन से जुड़ी इंटेलीजेंस रिपोर्ट का रिव्‍यू करेगा। रिपोर्ट में ट्रंप प्रशासन से अपील की गई है कि वह पाकिस्‍तान को एक साझीदार के तौर पर देखना बंद करें और इसक साथ एक गैर-मित्र देश की तरह बर्ताव करे जो अफगान तालिबान को समर्थन दे रहा है। रिपोर्ट में ट्रंप प्रशासन को सलाह दी गई है कि पाक के साथ कैसे निबटे और अपील की गई है कि पहले कदम के तहत अमेरिका को पाक को चेतावनी देनी होगा कि एक बड़े गैर-नाटो देश के साथ उसके साथ दोस्‍ती अमेरिका के लिए बड़ा गंभीर खतरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+