आतंक पर सख्त हुआ पाकिस्तान, 2 आतंकवादियों को दी फांसी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान ने आतंकवादियों के फांसी पर लगी रोक हटा ली है। आतंकवाद को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को दो आतंकियों को फांसी दे दी। अकील उर्फ डॉक्टर उस्मान और अरशद महमूद को शुक्रवार रात फैसलाबाद जिला जेल में फांसी दे दी गई। इससे पहले उनकी फांसी से जुड़ी सारी कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की गईं।

nawaz sharif

उस्मान आर्मी मेडिकल कॉर्प्स का पूर्व सैनिक था जो 2009 में पाकिस्तान सेना के रावलपिंडी स्थित मुख्यालय पर हमले का दोषी करार दिया गया था। जबकि महमूद पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ पर हत्या के इरादे से हमले का दोषी था। पाक सरकार ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान आतंकवाद से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हो रहा है।

इसलिए पाक सरकार ने कहा है कि पहले चरण में 17 आतंकियों की फांसी दी जाएगी। इस फैसले के बाद सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने गुरुवार रात उस्मान व महमूद के मौत के वारंट पर हस्ताक्षर किए थे। पहले चरण के बाद दूसरे चरण में 45 लोगों को मौत की सजा दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+