राजनाथ की मौजूदगी से बौखलाया आतंकी हाफिज, लाहौर में खुलेआम धमकी
लाहौर। सार्क में मंत्रियों का सम्मेलन शुरू होने से पहले इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक के तेवर बदलने लगे हैं। पहले पाक पीएम नवाज शरीफ ने कश्मीर को लेकर बयान दिया फिर लाहौर में आतंकी हाफिज सईद ने उन्हें धमकी दी।

खुलेआम धमकी देता हाफिज
लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया और 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाक सरकार को धमकी देते हुए कहा है कि अगर राजनाथ बात करने की कोशिशें तो उनका मुंह बंद कर दिया जाए। हाफिज ने कहा कि अगर सरकार ऐसा नहीं करेगी तो वह राजनाथ का मुंह बंद करेगा।
गृहमंत्री को दी हुकूमत छोड़ने की सलाह
राजनाथ सिंह बुधवार को इस्लामाबाद पहुंचे हैं। सईद ने पाक के गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान को भी राजनाथ सिंह से न मिलने की धमकी दी। हाफिज ने कहा, 'चौधरी निसार अगर राजनाथ रोता हुआ वापस जाएगा तो तुम कामयाब और अगर यह हंसता हुआ वापस जाएगा तो तुम हुकूमत छोड़ दो।'
नवाज को धमकाता हाफिज सईद
हाफिज ने कहा राजनाथ सिंह कहते हैं कि 'इस्लामाबाद में बैठकर कहूंगा कि पाकिस्तान दखल देना बंद करें', तो मैं नवाज शरीफ से कहूंगा कि अगर 'यह बात करने की कोशिश करें तो आप इनका मुंह बंद करें वरना इन का मुंह हम बंद करेंगे।' हाफिज ने लाहौर में कश्मीर को पाक की गर्दन बताया और कहा कि अपनी गर्दन भारत से कैसी छुड़ानी है पाक को इस पर बात करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications