पेशावर की बाचा खान यूनिवर्सिटी से 21 शव निकाले गए
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर स्थित बाचा खान यूनिवर्सिटी पर आतंकी हमले हुआ है। आतंकी यूनिवर्सिटी कैंपस में फायरिंग कर रहे और अब तक सात ब्लास्ट्स होने की जानकारी है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान यानी टीटीपी ने ही ली है।

सेना के प्रवक्ता जनरल असीम बाजवा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दो आतंकियों का मार गिराया गया है। वहीं यूनिवर्सिटी में सेना की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है और फिलहाल फायरिंग रुकी हुई है। पाक न्यूजपेपर डॉन के मुताबिक कैंपस से 21 शवों को निकाला गया है।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कैंपस में 3000 छात्र और 600 मेहमान मौजूद हैं। रायटर्स के मुताबिक कोहरे की आड़ में आतंकी पीछे के रास्ते से कैंपस में घुसे। हमला उस समय हुआ जब यूनिवर्सिटी में बाचा खान की पुण्यतिथि की मौके पर कार्यक्रम का आयोजन होना था।
एक छात्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने 50 से 70 छात्रों के सिर में गोली मारी। तीन से चार बंदूकधारी कैंपस के भीतर दाखिल हुए और उन्होंने टीचर्स और छात्रों पर गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनिवर्सिटी से 21 लोगों के शव निकाले गए हैं।
तहरीक-ए-तालिबान के गीदर संगठन ने फेसबुक पर आकर हमले की जिम्मेदारी ली है।
कैंपस के बाहर बड़ी संख्या बच्चों के परिजन भी इकट्ठा हो गए थे। हालांकि सुरक्षाकारणों से उन्हें लगातार जाने और हटाने की कोशिश की जा रही है। हमले के बाद पेशावर के सभी अस्पतालों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
आपको बता दें कि मंगलवार को पेशावर में ही एक चेक पोस्ट पर आत्मघाती हमला हुआ था। पेशावर, खैबर पख्तूनवा इलाके के तहत आता है जो अफगानिस्तान बॉर्डर पर स्थित है।
दिसंबर 2014 में पेशावर स्थित एक आर्मी स्कूल पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें 130 बच्चों की मौत हो गई थी। उस हमले को भी टीटीपी ने ही अंजाम दिया था।












Click it and Unblock the Notifications