तूफान ने पाक में मचाई तबाही, 14 की मौत, 150 घायल

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद सहित पंजाब और ख़ैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न क्षेत्रों में तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तूफान के कारण इमारतें और पेड़ गिरने से कम से कम 14 लोग मारे गए और 149 लोग घायल हो गए हैं।

Storm in Pakistan kills 14 and more than 150 people are injured

इस्लामाबाद और रावलपिंडी में पेड़ों के सड़कों और वाहनों पर गिर जाने से कम से कम 19 लोग घायल हुए जबकि इस्लामाबाद की एक कच्ची बस्ती में मकान गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई है। इस्लामाबाद पुलिस ने बताया कि मरने वालों में एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं।

रावलपिंडी पुलिस के मुताबिक ढ़ोक हस्सू क्षेत्र में इमारतें गिरने और करंट लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि शहर में 130 के करीब लोग घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+