Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मुस्लिम एक्टर्स को जान का खतरा', Saif Ali Khan पर पाकिस्तानी पूर्व मंत्री की गंदी सियासत,अपने ही देश में घिरे

Saif Ali Khan Attack News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमले की खबर ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। बुधवार-गुरुवार की रात के दरमियान सैफ के मुंबई के खार स्थित घर पर एक चोर घुसा, जिसने एक्टर पर 6 बार चाकू से हमला किया। इस हमले से घायल एक्टर अस्पताल में भर्ती हैं, फिलहाल सैफ खतरे से बाहर हैं।

इस बीच भारत की इस घटना का अपनी गंदी राजनीति के लिए इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाकिस्तानी राजनेता चौधरी फवाद हुसैन ने इसे भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा से जोड़ने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर दिए अपने बयान में फवाद हुसैन ने कहा कि भारत में मुस्लिम अभिनेताओं की जान को गंभीर खतरा है।

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan पर बोलकर बुरे फंसे पाक नेता

चौधरी फवाद हुसैन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें एक घुसपैठिए ने छह बार चाकू मारा। हिंदू महासभा के उदय के बाद से भारत में मुस्लिम अभिनेताओं की जान को गंभीर खतरा है। पाकिस्तान को भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए।"

पाकिस्तानियों ने दिखा दिया आईना

इसके बाद पूर्व मंत्री अपने बयान पर अपने ही देश में घिरते हुए नजर आए। उनके पोस्ट पर पाकिस्तान में ही तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर ने लिखा, "पहले अपने देश की हालत सुधारो। पाकिस्तान में जो समस्याएं हैं, उन पर ध्यान दो।"

ये भी पढ़ें: कैसे बची Saif Ali Khan की जान? हमले के तुरंत बाद ये शख्स ले गया अस्पताल, कहां थी करीना कपूर?

मुनीब नाम के एक यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि पाकिस्तान में जो हो रहा है, उसके बारे में हमें पहले खुद को ठीक करना चाहिए, जो लड़ाई हम देश में कानून और शासन के लिए लड़ रहे हैं।

ऐसे ही एक मोहसिन मीर नाम के यूजर ने लिखास,'पाकिस्तान को भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए उठ खड़ा होना चाहिए। यह कहना कितना मजाक है! पाकिस्तान ने खुद ही पाकिस्तानी लोगों के अधिकार छीन लिए हैं। लेकिन उसे भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए उठ खड़ा होना चाहिए।'

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan को लेकर करिश्मा का चौंकाने वाला खुलासा, एक्टर की सिक्योरिटी को लेकर खोला राज

जानें Saif Ali Khan पर हमले का पूरा घटनाक्रम

सैफ अली खान पर यह हमला उनके मुंबई स्थित घर में बुधवार और गुरुवार की रात हुआ। हमलावर ने चाकू से हमला करते हुए उन्हें छह गंभीर चोटें पहुंचाईं। इनमें सबसे गहरी चोट उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर आई। डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए रीढ़ की हड्डी से 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला। इस समय सैफ लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+