कैसे बची Saif Ali Khan की जान? हमले के तुरंत बाद ये शख्स ले गया अस्पताल, कहां थी करीना कपूर?
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को चिंता बढ़ गई है। देर रात एक्टर के घर घुसकर चोरों ने उन पर हमला कर दिया और 6 बार चाकू से वार किया। एक्टर के शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं। आइए जानते हैं कि इस घटना के बाद सैफ अली खान को देर रात कौन अस्पताल ले गया था।
सूत्रों के मुताबिक हमले के बाद सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम ने ऑटो-रिक्शा में उन्हें बैठाया और आनन-फानन में लीलावती अस्पताल लेकर पहुंचे। उस वक्त सैफ की हालत काफी खराब थी और वह खून से लथपथ थे। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस हमले के बाद सैफ अली खान को कई गंभीर चोटें आई हैं। उनकी रीढ़ से 2.5 इंच चाकू का हिस्सा निकाला गया। डॉक्टरों की मानें तो उन्हें 6 जख्म आए हैं और सर्जरी के बाद एक्टर को आसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हुए हमले के केस में आया नया मोड़, पत्नी करीना कपूर का ऐसा वीडियो हुआ वायरल
इस घटना के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आई और उन्होंने 7 टीम गठित की हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी लेकिन घटना से पहले किसी भी शख्स की उनके घर में एंट्री होते हुए नहीं देखी गई। ऐसे में पुलिस को शक है कि चोर पहले से सैफ के घर मौजूद थे और उन्होंने मौका देखते ही हमला कर दिया। हालांकि अब भी सवाल ये है कि आखिर हमला करने के लिए अंदर आए कैसे।
Recommended Video
जानकारी के मुताबिक, 15 जनवरी की रात 2 बजे कुछ चोर सैफ अली खान के घर घुस गए थे। जिसके बाद उनकी नौकरानी से हाथापाई हुई। जैसे ही सैफ अली खान को भनक लगी कि घर में कोई घुस आया है तो वह नौकरानी को बचाने पहुंचे कि तभी उन्होंने 6 बार चाकू से हमला कर दिया। कहा जा रहा है कि जिस वक्त ये घटना हुई उस दौरान करीना कपूर घर में मौजूद नहीं थी। फिलहाल मामले की पूछताछ के लिए नौकरानी को थाने बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan केस में करीना कपूर को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल? क्या एक्ट्रेस को बचाया जा रहा है?












Click it and Unblock the Notifications