सेना के खिलाफ भाषण देते पकड़े गए पीएम नवाज, रावलपिंडी में दर्ज पुलिस केस
रावलपिंडी में दर्ज हुआ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ केस। नवाज पर सेना के खिलाफ भाषण देने और लोगों को भड़काने का आरोप।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ रावलपिंडी पुलिस की ओर से शिकायत दर्ज की गई है। पीएम नवाज पर आरोप है कि उन्होंने सेना के खिलाफ भाषण दिया और लोगों को सेना के खिलाफ भड़काया।

व्हाट्स एप पर आया वीडियो
बुधवार को रावलपिंडी के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर एडवोकेट इश्तियाक अहमद मिर्जा की ओर से दर्ज कराई गई है। कहा जा रहा है कि मिर्जा 'आईएम पाकिस्तान' पार्टी के चेयरमैन हैं। यह एक पेज की रिपोर्ट एफआईआर नहीं है। इसे स्थानीय भाषा मे रोजनामचा कहते हैं। पाकिस्तान के अखबार डॉन की ओर से जानकारी दी गई कि इस शिकायत में एक वीडियो क्लिप की ओर से दावा किया गया है कि पीएम ने सेना के खिलाफ भाषण दिया है। यह वीडियो क्लिप व्हाट्सएप पर शेयर की गई थी जिसमें एक व्यक्ति सेना के खिलाफ भाषण दे रहा है।
सेना के खिलाफ लोगों में नफरत
एडवोकेट मिर्जा का कहना है कि वीडियो में नजर आने वाला यह व्यक्ति पीएम शरीफ ही हैं। शिकायतकर्ता की ओर से यह भी कहा गया है कि भाषण के जरिए लोगों को भड़काने की कोशिश की गई और सेनाओं के खिलाफ नफरत की भावना भड़काई गई।शिकायतकर्ता ने गुजारिश की कि शरीफ के खिलाफ केस किया जाए। पीएम नवाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन पार्टी के मुखिया हैं। मिर्जा ने दावा किया है कि उनकी राजनीतिक पार्टी को पाकिस्तान के चुनाव आयोग की ओर से मान्यता मिली है और उनकी पार्टी आयोग में रजिस्टर्ड है।












Click it and Unblock the Notifications