पाकिस्तान के में भी जमकर मनायी जाती है दीवाली
इस्लामाबाद (विवेक शुक्ल)। पाकिस्तान में आज दिवाली की काफी धूम हैं। देश के सिंध प्रांत के दहर्की और रहेर्की साहिब में दिवाली की खास पूजा का समारोह होगा। पाकिस्तान में यह समारोह करीब पांच दिन तक चलता है। त्योहार की यही चमक मुल्तान, खैबरपख्तून ख्वां और पंजाब प्रांत में दिखाई दे रही है।

दिवाली के लिए भारतीय उच्चयोग ने भी खास तैयारियां की है। यहां कई भारतीय परिवार घर से दूर पाकिस्तान में दिवाली मना रहे हैं। उच्चयोग की इमारत में बने ऑडीटोरियम में दिवाली की शाम को पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त राघवन ने कहा है कि हम लोग एक छोटे परिवार की तरह है।
पाकिस्तान में बसे हिंदुओं ने दीपावली पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की है। कायदे आजम जिन्ना ने पाकिस्तान बनाते वक्त यह कहा था कि वहां बसने वाले हरेक नागरिक में जाति, धर्म और संप्रदाय के आधार पर कोई भेद नहीं किया जाएगा। पर साहब हाथी के दांत खाने के और होते हैं और दिखाने के और। पाकिस्तान में बसे हिंदुओं को डरा धमका कर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया।
इस बीच, पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनयिक नजर अहमद ने कहा कि पाकिस्तान में जो बचे-खुचे हिन्दू हैं,उन्हें अपने पर्व मनाने से कोई मना नहीं करता।












Click it and Unblock the Notifications