पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत का बेडरूम वीडियो लीक, तलाक के बाद तीसरी बीवी ने कर दिया खेल!

निजी जिंदगी को लेकर लगातार विवादों में रहने वाले इमरान खान के करीबी मित्र और पाकिस्‍तानी सांसद आमिर लियाकत का न्‍यूड वीडियो लीक हो गया है। यह वीडियो आमिर के बेडरूम का है जिसमें वह कथित तौर पर आइस ड्रग्‍स लेते दिख रहे हैं

इस्लामाबाद, 13 मईः अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार विवादों में रहने वाले इमरान खान के करीबी मित्र और पाकिस्‍तानी सांसद आमिर लियाकत का न्‍यूड वीडियो लीक हो गया है। यह वीडियो आमिर के बेडरूम का है जिसमें वह कथित तौर पर आइस ड्रग्‍स लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग चर्चा करते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक दूसरे को शर्मशार और बदनाम करने के लिए दोनों ने एक दूसरे का वीडियो लीक किया है।

वीडियो में गड़बड़ी का लगाया आरोप

वीडियो में गड़बड़ी का लगाया आरोप

दानिया ने आमिर के वीडियो को लीक करते हुए दावा किया कि उनके पति आइस ड्रग्‍स लेते हैं। उधर, इस आपत्तिजनक वीडियो पर आमिर लियाकत ने दावा किया है कि यह पूरी तरह से झूठा है क्‍योंकि दानिया यह नहीं बता पाईं कि किसने कमरे के अंदर इस वीडियो को रेकॉर्ड किया था। आमिर ने दानिया के इंटरव्‍यू का वीडियो भी शेयर किया है। इसके जवाब में अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में आमिर लियाकत ने कहा कि दानिया ने वीडियो में गड़बड़ी की है।

शारीरिक और मानसिक रूप से करता था प्रताड़ित

शारीरिक और मानसिक रूप से करता था प्रताड़ित

आमिर लियाकत हुसैन अभी 49 साल के हैं और उनकी नई बेगम सईदा दानिया शाह मात्र 18 साल की हैं। दोनों ने फरवरी महीने में शादी की थी। लेकिन चार महीने से भी कम वक्त में दोनों की बीच दूरियां इतनी बढ़ गयी कि मामला अदालत तक पहुंच गया। दानिया शाह ने अपने नवीनतम साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने आमिर लियाकत हुसैन को तलाक देने का फैसला किया क्योंकि पाकिस्तानी सांसद मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था।

आमिर जैसा दिखता है वैसा है नहीं

आमिर जैसा दिखता है वैसा है नहीं

दानिया ने कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रह सकती इसलिए उसने तलाक देने का फैसला किया। दानिया ने आमिर से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की है। तलाक के अलावा दानिया ने फैमिली कोर्ट में कई और मामले दर्ज कराए हैं। अर्जी दायर करते हुए दानिया ने कहा है कि आमिर जैसे टीवी पर दिखता है,वैसा बिल्कुल भी नहीं है। वह शैतान से भी बदतर है। मीडिया को दिए इंटरव्यू में दानिया ने कहा,'इसने मुझ पर बहुत जुल्म किया है। इसने कई दिनों तक मुझे कमरे में बंद कर रखा। मुझे समय पर खाना नहीं मिलता था। सारी-सारी रात वह मुझे जगाए रखता था। वो मुझे जलील करता था। नौकरों या मीडिया की छोटी-छोटी बात इसे बुरी लग जाती थी और ये मुझसे आकर बहस करता था।'

दानिया ने बदला अपना नाम

दानिया ने बदला अपना नाम

दानिया ने तलाक की अर्जी देने के बाद अपना नाम बदलकर दिया है। दानिया अब, दानिया आमिर से दानिया मलिक बन गयी हैं। इससे पहले आमिर लियाकत हुसैन ने शादी के समय अपनी तीसरी पत्‍नी की जमकर तारीफ की थी। आमिर ने लिखा था कि सईदा दक्षिणी पंजाब के सम्‍मानित नजीब उत तारफैन 'सादात' परिवार से हैं। लियाकत ने कहा था कि उनकी नयी पत्नी बेहद आकर्षक और सादगीपसंद महिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+