पीएम मोदी के विरोधियों से हाथ मिलाना चाहता है पाकिस्तान
कश्मीर मुद्दे को दुनिया के सामने उठाने के लिए अब पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधियों तक पहुंचने को तैयार है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने ऐलान किया है कि वह 'भारत अधिकृत कश्मीर' के लिए एक संभावित और स्थायी नीति बनाएगा। पाक के इस बयान से साफ है कि पाक, कश्मीर में भारत के प्रयासों का जवाब देने की तैयारी कर चुका है और साथ ही वह एक ऐसी मीडिया स्ट्रैटेजी तैयार करना चाहता है जिससे कश्मीर के मुद्दे को दुनिया के सामने जोर-शोर से उठाया जा सके।

प्लान के साथ अजिज तैयार
इस नीति का ही एक हिस्सा उन लोगों तक पहुंचना है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी हैं। पाकिस्तान के न्यूजपेपर द डॉन ने जानकारी दी है कि पाक के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने इस बारे में सीनेट को इत्तेला दे दी है।
इस रणनीति के तहत पाक उन दस्तावेजों को भी तैयार कर रहा है जिसके जरिए कश्मीर में भारत के प्रपोगैंडे का जवाब दिया जा सके। इसके लिए एक पैनल का भी गठन किया जाएगा।
आईएसआई मुहिम का हिस्सा
पाक की ओर से पिछले कुछ माह में 200 आतंकियों को भारत भेजा गया है। अजिज ने पाक सीनेट को यह भी बताया है कि एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी को एक फैक्ट शीट तैयार करने को कहा गया है।
इस कमेटी में पाक रक्षा मंत्रालय में शामिल मंत्रियों, विदेश मामलों और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मिलिट्री डायरेक्टर्स, आईएसआई और आईबी के लोगों को भी शामिल किया जाएगा।
क्या सोचता है भारत
पाक की इस रणनीति के बारे में भारत का कहना है कि दुनिया को मालूम है पाक काफी आक्रामक है और अक्सर कश्मीर मुद्दे को हवा देता रहता है। एक अधिकारी के मुताबिक पाक की मंशा कश्मीर मुद्दे का अतंराष्ट्रीयकरण करना है।
पाक को उसकी कोशिशों में कोई सफलता नहीं मिलेगी क्योंकि सबको मालूम है कि पाक आतंकवाद के लिए पैसा मुहैया कराता है।












Click it and Unblock the Notifications