पाक ने किया न्यू क्रूज मिसाइल का टेस्ट, रडार से बच निकलने की क्षमता
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने नए क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण कर बड़ी सफलता हसिल की है। 350 किलोमीटर तक परमाणु एवं पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल के जद पर भारत के कई शहर है। ये पाकिस्तान का स्वदेशी विकसित नया क्रूज मिसाइल है। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक यह मिसाइल बेहद जटिल ‘क्रूज टेक्नोलोजी' के इस्तेमाल करता है। पाक का दावा है कि इस तकनीक का विकास दुनिया के कुछ ही देश कर पाए हैं।

पाक सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यू क्रूज मिसाइल में रडार से बच निकलने की क्षमता भी है। ये मिसाइल उच्च गतिशीलता के साथ कम उंचाई पर एवं दुर्गम क्षेत्रों में वार कर सकता है और परमाणु एवं पारंपरिक हथियार को अचूक रूप से पहुंचा सकता है।
स्ट्रेटजिक प्लान्स डिवीजन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जुबिर महमूद हयातइसके लिए वाज्ञानिकों का बधाई दी। वहीं क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए राष्ट्रपति ममनून हुसैन और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने वैज्ञानिकों की सराहना की।












Click it and Unblock the Notifications