PAK ने रची साजिश, भारत पर हमले के लिए सेट किए टारगेट

इस्लामाबाद। भारत की ओर से किसी तरह के हमले की आशंका से घबराए पाकिस्तान ने भी जवाब देने के लिए प्लान तैयार किया है। जियो टीवी की एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान ने भारत में हमले के लिए कुछ टारगेट सेट कर लिए हैं।

pakistan

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर भारत की ओर से कोई हमला होता है तो पाकिस्तानी सेना पहले से सेट किए गए टारगेट पर हमला बोलेगी।

सेना को अलर्ट किया गया
पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, 'भारत के खिलाफ हमले को पाकिस्तान पूरी तरह तैयार है। हमारा प्लान तैयार है. कुछ टारगेट तय कर लिए गए हैं और सेनाओं को भी अलर्ट कर दिया गया है।'

'हम हर तरह के हमले से निपटने को तैयार'
एक अन्य सूत्र के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तानी सेनाएं फिलहाल हाई अलर्ट मोड में ही रहेंगी। उसने कहा, 'यह चाहे शीत युद्ध हो या भी खुली जंग, हम पूरी तरह तैयार हैं। भारत हमारी क्षमताओं से अच्छी तरह वाकिफ है। अंदरूनी मामलों के इतर, पाकिस्तानी सेना किसी भी तरह के बाहरी हमले से निपटने के लिए सक्षम है।' रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्लान के मुताबिक, अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो पाकिस्तानी सेना पहले से तय किए टारगेट पर धावा बोलेगी।

उरी अटैक के बाद बढ़ा तनाव
बता दें कि बीते रविवार जम्मू-कश्मीर के उरी में आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ा है। हमले में 18 जवान शहीद हुए हैं जबकि 4 आतंकियों को मार गिराया गया। भारत की ओर से हमले की आशंका के चलते पाकिस्तान ने उत्तरी क्षेत्र को 'नो फ्लाई जोन' घोषित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+