TikTok स्टार हरीम शाह ने की रचाई शादी, तो जानें क्यों पाकिस्तानी विधायकों की बढ़ी मुसीबत
Pakistan की विवादित TikTok स्टार हरीम शाह ने की रचाई शादी, तो क्यों सिंध विधायकों की बढ़ी मुसीबत?
नई दिल्ली, 29 जून। पाकिस्तान के विवादित टिकटॉक स्टार हरीम शाह ने अचानक शादी की खबर सुना कर सबको हैरान कर दिया है। हरीम ने शादी का ऐलान करते हुए दावा किया है कि उसने सिंध प्रांत की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के एक विधायक से शादी की है। हालांकि, उन्होंने मीडिया के सामने उसका नाम बताने से इनकार कर दिया है। हरीम शाह के शादी के खुलासे के बाद सिंध विधायकों की खटिय खड़ी हो गई है।

हरीम शाह के इस दावे ने बढ़ाई विधायकों की मुसीबत
जियो न्यूज से हरीम शाह ने कहा कि उनके पति एक जाने-माने शख्स हैं। वह एक विधायक, पीपीपी के सदस्य और एक प्रांतीय मंत्री भी हैं। उसने दावा किया कि उसके पति की पहले भी शादी हो चुकी है। उन्होंने सिंध की राजनीति में उनके नवविवाहित पति का उच्च कद का होने का भी दावा किया। पति की पहचान के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा कि मैं एक साधारण लड़की हूं, लेकिन मेरे पति पहले से ही शादीशुदा हैं। वह अपनी पहली पत्नी को मना लेंगे और हम एक सप्ताह के भीतर उसके नाम और हमारी शादी की घोषणा कर देंगे। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही इवेंट की तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर करूंगी। हरीम ने यह भी बताया कि आज सिंध विधानसभा सत्र में उनके पति मौजूद थे।

सिंध के विधायकों के चेक किए जा हाथ और घड़ी
सिंध विधानसभा के विधायकों में किसने हरीम शाह से निकाह रचाया इसकी जांच की जा रही है। लोग विधानसभा के गेट पर विधायकों की घड़ी और हाथ चेक कर रहे हैं। हालांकि ज्यादातर विधायकों ने एक्ट्रेस हरीम शाह से शादी से इनकार किया है ऐसे में उनके असली पति का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। बता दें इसी साल फरवरी में हरीम शाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो से अपने प्यार का इजहार किया था।

हरीम शाह का विवादों से पुराना नाता
पाकिस्तान के इस विवादित टिकटॉक स्टार ने शायर मुफ्ती अब्दुल को कैमरे के सामने थप्पड़ मारकर तहलका मचा चुकी है। इतना ही नहीं हरीम ने प्रधानमंत्री इमरान खान के सबसे करीबी मंत्री शेख राशिद पर अश्लील बातचीत करने का आरोप लगाकर कुछ समय पहले हंगामा भी किया था। हरीम ने एक के बाद एक इमरान खान का वीडियो जारी करने की धमकी भी दी थी। इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हरीम शाह पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के कॉन्फ्रेंस रूम में नजर आ रहे थे। यह वही कमरा था जहां पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनयिक मिलते हैं। इस तरह हरीम के हाई कॉन्टैक्ट का पता लगाया जा सकता है।

मुफ्ती को थप्पड़ मारने के बाद विवादों में फंसी थी हरीम
जनवरी 2021 में हरीम शाह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पाकिस्तान के शायर मुफ्ती अब्दुल को थप्पड़ मारती नजर आ रही थीं। यह घटना तब हुई जब उन्होंने आरोप लगाया था कि एक टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान मुफ्ती ने उन पर अश्लील टिप्पणी की थी। दूसरी ओर, मुफ्ती ने इन आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन किया था। इस घटना के बाद हरीम ने कहा था कि मुझे कोई मलाल नहीं है। अगर उसके जैसे आदमी को सजा दी जाती है, तो पाकिस्तान में बलात्कार नहीं होगा।

हरीम ने कहा 4 जुलाई के बाद करूंगी खुलासा
हरीम ने दावा किया कि उसकी शादी के बारे में सिर्फ उसके करीबी दोस्तों को ही पता था। पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी भी उनकी शादी में मौजूद नहीं थे। हालांकि, पीपीपी की एक वरिष्ठ महिला नेता मौजूद रहीं। हरीम ने बताया कि हम 4 जुलाई को तुर्की जा रहे हैं और वापस आने के बाद हम विवरण की घोषणा करेंगे। हरीम ने अपने पति के निर्वाचन क्षेत्र और जिले के बारे में सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया।

शादी की खबर पर क्या बोले इमरान के मंत्री
हरीम शाह की शादी की खबर के बाद सिंध विधानसभा में भी यह मामला सुर्खियों में आ चुका है। कुछ मंत्रियों ने इसे स्टार का निजी मामला बताया। खबर सार्वजनिक होने के बाद सिंध प्रांत के मंत्रियों के कई बयान सामने आने लगे। सिंध की महिला विकास मंत्री शेहला रजा ने इसे हरीम शाह का निजी मामला बताया। दूसरी ओर, सिंध के शिक्षा मंत्री सईद गनी ने उनके और टिकटॉक स्टार के बारे में सभी अफवाहों का खंडन किया। इस बारे में पूछने पर उन्होंने अपना हाथ दिखाया और कहा कि उन्होंने अंगूठी नहीं पहनी है।












Click it and Unblock the Notifications