अपने वाशिंगटन दौरे पर महंगे होटल में क्यों नहीं रुकेंगे पाक पीएम इमरान खान

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री 21 जुलाई से अपने पहले आधिकारिक अमेरिकी दौरे पर होंगे। 22 जुलाई को उनकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मीटिंग होनी है। कैश क्रंच में जूझ रहे पाकिस्‍तान के पीएम इमरान कई तरह के खर्चों में कटौती कर चुके हैं। इसी वजह से अब उन्‍होंने अमेरिका दौरे पर वॉशिंगटन के महंगे होटलों से दूरी बनाने का मन बनाया है। सोमवार को पाकिस्‍तान की मीडिया की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

imran-khan-150

राजदूत के घर रुकेंगे इमरान

इमरान खान वॉशिंगटन में पाकिस्‍तान के राजदूत असद मजीद खान के घर पर रुकेंगे। पाक अखबार द डॉन की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। अखबार के मुताबिक इमरान ने यह फैसला खर्च कम करने के मकसद से लिया है। हालांकि उनके इस फैसले का न तो यूएस सीक्रेट सर्विस और न ही वॉशिंगटन शहर के प्रशासन ने कोई समर्थन किया है। उन्‍होंने इस आइडिया को अनुचित माना है। जैसे ही वॉशिंगटन में कोई विदेशी राष्‍ट्राध्‍यक्ष या कोई मेहमान आता है तो सीक्रेट सर्विस एजेंट्स उसे अपनी सुरक्षा निगरानी में ले लेते हैं। वहीं शहर का प्रशासन यह सुनिश्चित करता है कि उस मेहमान की वजह से वॉशिंगटन के ट्रैफिक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।वॉशिंगटन में हर वर्ष कई राष्‍ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों का आगमन होता है।

दूतावास में करेंगे मीटिंग्‍स

अमेरिकी सरकार शहर प्रशासन के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करती है कि मेहमानों की वजह से आम नागरिकों के जनजीवन पर कोई असर न पड़े। वॉशिंगटन में पाक राजदूत का घर ऐसी लोकेशन पर है जहां पर आसपास दर्जन भी दूतावास है जिसमें भारत, टर्की और जापान जैसे देशों के दूतावास शामिल हैं। इमरान अपने दौरे पर अमेरिकी अधिकारियों, सांसदों और मीडिया के अलावा थिंक टैंक्‍स के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। राजदूत का घर इतना बड़ा नहीं है कि वहां पर इतनी मीटिंग्‍स हो सकें। ऐसे में इमरान पाकिस्‍तान के दूतावास इन मीटिंग्‍स को आयोजित करेंगे। मीटिंग्‍स के लिए वह वॉशिंगटन के व्‍यस्‍त समय में यात्रा करेंगे। इमरान को दूतावास तक का रास्‍ता करते हुए कई दूतावास से गुजरना होगा जिसमें अमेरिकी उप-राष्‍ट्रपति माइक पेंस का आधिकारिक निवास भी शमिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+