'मेरे दाहिने पैर से तीन गोलियां निकाली गईं...' पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान ने हमले को लेकर किया ये दावा

'मेरे दाहिने पैर से तीन गोलियां निकाली गईं...' पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान ने हमले को लेकर किया ये दावा

Pakistan Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया कि गुजरांवाला में एक राजनीतिक रैली में उन पर हमला करने के बाद उनके दाहिने पैर से तीन गोलियां निकाली गई हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख इमरान खान ने सीएनएन को दिए एक खास इंटरव्यू में कहा, ''डॉक्टरों की टीम ने मेरे दाहिने पैर से तीन गोलियां निकालीं। बाईं ओर कुछ छर्रे थे जिन्हें उन्होंने अंदर छोड़ दिया है।" इमरान खान ने जब पूछा गया हमला के बारे में तो उन्होंने कहा, उन्हें खुफिया एजेंसियों के भीतर से हमला किसने करवाया, इसकी जानकारी मिली है।

Imran Khan

दो महीने पहले रची गई हत्या की साजिश: इमरान खान

इमरान खान ने कहा, ''याद रखें, साढ़े तीन साल मैं सत्ता में था। मेरे पास खुफिया एजेंसियों, विभिन्न एजेंसियों के साथ संबंध हैं जो संचालित करते हैं।'' इमरान खान ने आगे दावा किया कि उनके खिलाफ पूरी हत्या की साजिश की कल्पना दो महीने पहले की गई थी।

इरान खान ने कहा, "यह सब तब शुरू हुआ जब मुझे पीएम के पद से निकाल दिया गया। तब से यह उम्मीद की जा रही थी कि मेरी पार्टी अलग हो जाएगी, लेकिन इसके बजाय जो हुआ वह यह था कि एक बड़ी सार्वजनिक प्रतिक्रिया हुई और मेरी पार्टी को अपार समर्थन मिला।''

मौजूदा सरकार ने बनाई हमले की योजना: इमरान खान

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने उन पर हमले की योजना बनाई थी, जिसको लेकर वह यह दिखाना चाहते थे कि एक "धार्मिक कट्टरपंथी ने ऐसा किया है। लेकिन मुझे पता है कि हमले की योजना मौजूदा सरकार ने बनाई है। उन्होंने कहा, "यह एक सुनियोजित हत्या का प्रयास था। मैं पहले से ही ऑन एयर हो गया था और चेतावनी दी थी कि ऐसा ही होगा।"

बता दें कि इससे पहले सोमवार को, इमरान खान ने देश के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने सत्ता के दुरुपयोग और कानूनों और संविधान के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

कोई भी व्यक्ति देश के कानून से ऊपर नहीं: इमरान खान

इमरान खान ने कहा, "कोई भी व्यक्ति या राज्य संस्था देश के कानून से ऊपर नहीं हो सकती है। हम राज्य के संगठनों के भीतर दुष्ट तत्वों के हाथों नागरिकों के साथ बड़े पैमाने पर हो रहे दुर्व्यवहार देख रहे हैं।''

इमरान खान ने अल्वी को लिखे पत्र में लिखा है कि, 'मैं आपसे अनुरोध कर रहा हूं कि सत्ता के दुरुपयोग और हमारे कानूनों और संविधान के उल्लंघन को रोकने के लिए अभी कार्रवाई करें, जो हर नागरिक के मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित करता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+