कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, फेल हुए सारे दांव

नई दिल्ली। कश्मीर मुद्दे को लेकर दुनिया भर में रोना रोने वाले पाकिस्तान को जोरदार झटका लगा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच सदस्य देशों को लिखे गए पत्र पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। कश्मीर मुद्दे को लेकर इस तरह का यह पाकिस्तान का तीसरा प्रयास था।

Nawaz Sharif

उरी हमले को लेकर रूस और फ्रांस की ओर से भारत के समर्थन में जारी किए गए बयान से यह स्पष्ट हो चुका है कि पाकिस्तान की दाल नहीं गलने वाली। इन देशों ने अपने बयान में उरी आतंकी हमले के लिए या तो खुले तौर पर पाकिस्तान को कोसा है या फिर वहां के आतंकी संगठनों को।

अमेरिका ने भी नहीं दिखाई दिलचस्पी
पाकिस्तान ने अमेरिका से भी कश्मीर मुद्दे में दखल देने की अपील की लेकिन वहां से भी उसे निराशा ही झेलनी पड़ी। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने नवाज शरीफ से मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।

चीन ने भी किया विरोध
पाकिस्तान के 'मित्र' कहे जाने वाले चीन ने भी आतंकवाद के मुद्दे पर उसका विरोध किया है। पाकिस्तान की ओर से कश्मीर मुद्दे को लेकर यह तीसरा प्रयास था, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई महत्व नहीं मिला।

हर तरफ झेलनी पड़ी निराशा
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कश्मीर मुद्दे को दुनिया भर के बड़े देशों के सामने रखने और दखल देने के उद्देश्य से 22 सांसदों को नियुक्त किया था, जो अलग-अलग देश में कश्मीर मसले पर भारत के खिलाफ माहौल बनाएंगे। लेकिन पाकिस्तान को हर तरफ से निराशा ही हाथ लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+