पाकिस्तान: मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुआ बम विस्फोट, 30 लोगों की मौत कई घायल
पेशावर, 04 मार्च। पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को एक जोरदार धमाका हुआ जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये बम धमाका पेशावर में उस समय हुआ जब लोग बड़ी संख्या में जुमे की नमाज पढ़ रहे थे। धमाका इतना शक्तिशाली था कि विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं, घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेशावर की मस्जिद में हुआ विस्फोट आत्मघाती हमला था। अभी तक किसी भी साजिशकर्ता ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ये पहली बार नहीं है जब आतंकियों ने अपने ही पनाहगार पर हमला किया है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में कंधार के शिया मस्जिद में विस्फोट में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। पेशावर में हुए विस्फोट में भी अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी हैं जबकि 50 से अधिक घायल है। हमले में मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन गंगा: सेना के विमानों ने पाकिस्तान एयर स्पेस से बनाई दूरी, छात्रों को लगेगी वैक्सीन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मस्जिद पर आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। वहीं, पेशावर के सीएम महमूद खाने ने भी हमले की निंदा की है, इसके साथ ही उन्होंने शहर के पुलिस महानिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी। सीएम महमूद खाने राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं और प्रांतीय कैबिनेट के सदस्यों को पूरे घटनाक्रम पर निगरानी के आदेश दिए हैं। बता दें कि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने मस्जिद में हुए इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
-
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications