पाक ने दो राजनयिकों को किया निष्कासित, कहा- ये हैं रॉ एजेंट
भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ सीमा पर गोलाबारी ही नहीं हो रही है बल्कि कूटनीतिक स्तर पर भी जंग जारी है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने निर्णय लिया है कि वो दो कथित रिसर्च एण्ड एनलसिस विंग (RAW) के एजेंट्स को पाकिस्तान स्थिन भारतीय उच्चायोग से निष्कासित करेगा।
बुधवार को पाकिस्तान टुडे में प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो RAW एजेंट्स राजनयिकों के भेष में पाकिस्तान से आतंकी यूनिट चलाते थे।
इसमें राजेश कुमार अग्निहोत्री और बलीर सिंह का नाम शामिल है। वो यहां बतौर कॉमर्सियल काउंसलर और प्रेस इंफॉरमेशन सेक्रेटरी काम करते थे।

आतंकवाद की करते थे मदद
रिपोर्ट के मुताबिक 'ये दोनों राजनयिक पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए आतंकवाद को सुविधा और फंडिंग करने में शामिल हैं।
इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि हाल ही में पाक की ओर से निष्कासित किए गए भारतीय राजनयिक सुरजीत सिंह भी इसी नेटवर्क का हिस्सा थे।
बता दें कि जम्मू और कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के बाद से ही दोनों मुल्कों के बीच माहौल ज्यादा तनावग्रस्त हो गया है। इस हमले में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

इसके बाद भारत की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ, सेना और पुलिस के कैंपों पर हमले के साथ ही पाक रेंजर्स की ओर से सीजफायर उल्लंघन के कारण हालात ज्यादा तनाव ग्रस्त हैं।
बीते दिनों भारत में स्थित पाक दूतावास से महमूद अख्तर नाम के शख्स को पकड़ा गया था जो यहां उच्चायोग में रह कर जासूसी कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महमूद ने दावा किया कि 16 और जासूस पाक उच्चायोग में हैं।












Click it and Unblock the Notifications