दिल्ली में पाकिस्तान का नेशनल डे सेलिब्रेट करने को वापस आएंगे सुहैल महमूद
भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सुहैल महमूद भारत लौटेंगे। पाकिस्तान के अधिकारियों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने अपने राजनयिकों को परेशान करने का आरोप भारत पर लगाया था और महमूद को वापस बुलाया लिया था।
इस्लामाबाद। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सुहैल महमूद भारत लौटेंगे। पाकिस्तान के अधिकारियों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने अपने राजनयिकों को परेशान करने का आरोप भारत पर लगाया था और महमूद को वापस बुलाया लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि महमूद, 23 मार्च को दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में पाकिस्तान नेशनल डे का आयोजन शुक्रवार को करेंगे। 15 मार्च को पाकिस्तान ने महमूद को इस्लामाबाद वापस बुला लिया था। पाक का कहना था कि उन्हें एक मीटिंग के लिए वापस बुलाया गया है।
भारत पर लगाए थे महमूद ने आरोप
महमूद ने कहा था कि भारत सरकार का वर्तमान तरीका डिप्लोमैटिक प्रयासों में होने वाली प्रगति के खिलाफ है। उन्होंने कहा था कि वर्तमान हालातों में भारत को फिर से इस पर सोचने की जरूरत है। महमूद ने कहा कि पिछले कई माह से लगातार प्रयास जारी हैं और पाकिस्तान ने तनाव को कम करने की दो बार कोशिश भी की। कुछ मुद्दों पर थोड़ी प्रगति भी हुई है। इस्लामाबाद में पाकिस्तान की एजेंसी के कुछ अधिकारी उस सयम भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग में दाखिल हो गए थे जब यहां पर एक नॉन-रेजीडेंशियल का निर्माण कार्य चल रहा था।पिछले दिनों पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों ने उन्हें परेशान करने की बात कही थी। सिर्फ इतना ही नहीं ये अधिकारी शिकायत के लिए विदेश मंत्रालय तक पहुंच गए थे। इन्होंने विदेश मंत्रालय से कहा था कि भारत में उसके अधिकारियों और उनके परिवार वालों को परेशान किया जा रहा है। वहीं भारत की ओर से भी आरोप लगाया गया था कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को और उनके परिवार वालों को लगातार परेशान किया जा रहा है