पाक रक्षा मंत्री ने भारत को दी सबक सिखाने की धमकी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने एक बार फिर से भारत को धमकाया है। इस बार ख्वाजा आसिफ ने भारत को धमकाते हुए कहा है कि भारत, पाकिस्तान पर हमला करने की गुस्ताखी न करे। अगर भारत ने ऐसा किया तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

ख्वाजा आसिफ यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अगर पाक पर युद्ध थोपने की कोशिश की गई तो पाक भारत को ऐसा सबक सिखाएगा, जिसे वह दशकों तक याद रखेगा।
आसिफ ने यह बात उस समय कही जब वह सियालकोट में जम्मू-कश्मीर से सटे इंटरनेशनल बॉर्डर के पास स्थित कुंदनपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने इंडियन आर्मी पर आरोप लगाया कि वह बिना उकसावे के गोलीबारी कर रही है।
इसकी वजह गांव को काफी नुकसान हो रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं आतंकियों को सपोर्ट करने वाली पाक सेना के रक्षा मंत्री ने इंडियन आर्मी को कायर बता डाला। आसिफ ने आरोप दोहराया कि भारत, पाक में आतंकवादा को बढ़ावा दे रहा है।
यह पहली बार नहीं है जब आसिफ ने इस तरह का बयान दिया है। इससे पहले जब अमेरिकी विदेश सचिव जॉन कैरी पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे थे उस समय भी आसिफ ने भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इसके अलावा वह अक्सर ही भारत को पाक के पास मौजूद परमाणु हथियारों की धौंस दिखाते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications