पाकिस्तान ने अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' को किया बैन
नई दिल्ली। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म में काला जादू, गैर इस्लामिक-मूल्यों और मुस्लिम विरोधी भावनाओं को दर्शाया गया है जिसकी वजह फिल्म को बैन किया जा रहा है। फिल्म अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म है।

फिल्म में कुरान के आयतों को मंत्र के साथ किया गया मिक्स
पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी के मुताबिक फिल्म परी को इसलिए बी बैन किया गया है कि क्यों फिल्म में ऐसे कई आपत्तिजनक दृश्य हैं जहां कुरान के आयतों का इस्तेमाल किया गया है। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के एक सूत्र ने जियो टीवी को बताया, 'इस फिल्म में न सिर्फ कुरान के आयतों को हिंदू मंत्रों के साथ मिक्स कर दिखाया गया है बल्कि कुरान के आयतों को नकरात्मक परिप्रेक्ष्य जैसे काला जादू करने के लिए दिखाया गया है।'

फिल्म काला जादू को बढ़ावा देती है
पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून से बात करते हुए सेंसर बोर्ड के एक सदस्य ने बताया, 'फिल्म की पटकथा, संवाद और कहानी हमारे इस्लामी मूल्यों के खिलाफ है। हमारे यहां काले जादू को लेकर अलग विचारधार है। ये फिल्म काला जादू को बढ़ावा देती है जो कि गैर-इस्लामिक है।

फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ने भी फैसले का किया स्वागत
पाकिस्तान फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ने भी सेंसर बोर्ड के इस फैसले का स्वागत किया है। सेंसर बोर्ड के इस फैससे के बाद एक सिनेमाहाल नुपलैक्स सिनेमाज ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि जिन दर्शकों ने फिल्म परी का एडवांस बुकिंग कराया था उनके पैसों को रिफंड कर दिया गया है।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications