Pakistan Blast: जोरदार धमाके से दहला खैबर पख्तूनख्वा, 35 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल

Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले की खार तहसील में JUI-F कन्वेंशन सेंटर में शक्तिशाली धमाके की खबर है। धमाके में 35 लोगों की मौत हो गई। 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

पाक में ब्लास्ट पर जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर में जेयूआई-एफ कार्यकर्ताओं के कन्वेंशन सेंटर में रविवार शाम हुए विस्फोट में मारे गए लोगों में जेयूआई-एफ के तहसील खार के अमीर जियाउल्लाह जान भी शामिल हैं।

Pakistan Blast

कथित तौर पर विस्फोट सम्मेलन के अंदर हुआ और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। पुलिस ने अभी तक विस्फोट के कारण की पुष्टि नहीं की है। घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (JUI-F) पाकिस्तान में एक देवबंदी सुन्नी राजनीतिक दल है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जेयूआई-एफ नेता हाफिज हमदुल्ला ने कहा, उन्हें भी सम्मेलन में भाग लेना था, लेकिन कुछ व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण वह नहीं आ सके। ऐसे में वे चमत्कारिक रूप से जिंदा बच गए।

धमाकों के तत्काल बाद जेयूआईएफ नेता ने कहा कि आज की घटना मानवता और बाजौर पर हमला है। उन्होंने पहले 10-12 कार्यकर्ताओं के शहीद होने की बात कही। बाद में मृतकों का आंकड़ा बढ़ा। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

विस्फोट की कड़ी निंदा करते हुए जेयूआईएफ नेता हाफिज हमदुल्ला ने कहा, धमाके के पीछे के लोगों को सख्त संदेश देना चाहता हूं। ये कायराना हमला जिहाद नहीं, आतंकवाद है।

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने डॉन को बताया कि धमाके वाली जगह पर एंबुलेंस भेजी गई है। घायलों और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

समा टीवी की खबर के अनुसार, जेयूआई-एफ ने पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के संभावित विघटन के संकेत दिए हैं। पीडीएम वर्तमान में पाकिस्तान में विभिन्न राजनीतिक दलों के गठबंधन का प्रतिनिधित्व करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+