पीएम शरीफ ने बढ़ाया पाक आर्मी चीफ जनरल शरीफ का कार्यकाल!

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बढ़ा दिया है पाकिस्‍तान सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ का कार्यकाल। 28 नवंबर को होना था जनरल शरीफ का रिटायरमेंट।

रावलपिंडी। पाकिस्‍तान सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ को इस माह की 28 तारीख को रिटायर होना था लेकिन अब वह रिटायर नहीं होंगे। जी हां पाकिस्‍तान आर्मी के चीफ के तौर पर अभी जनरल शरीफ अपने पद को संभालेंगे। सूत्रों की मानें तो उनका कार्यकाल बढ़ाए जाने पर आखिरी फैसला लिया जा चुका है।

raheel-sharif-nawaz-extension.jpg

लेकिन विदाई की तैयारियां भी जारी

पाकिस्‍तान की वेबसाइट द न्‍यूज ट्रिब्‍यून के हवाले से य‍ह जानकारी दी गई है। जनरल शरीफ अपने रिटायरमेंट से पहले कई अहम संस्‍थानों का दौरा कर चुके हैं और कहा गया था कि पीएम के ऑफिस की ओर से भी उनकी विदाई की तैयारियां शुरू हो गई थी।

कौन हो सकता है अगला चीफ

जनरल राहील शरीफ को 27 नवंबर 2013 को पाकिस्‍तान सेना की जिम्‍मेदारी दी गई थी। उनके बाद अगले चीफ के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल इश्‍फाक नदीम अहमद के नाम पर चर्चा होने लगी थी।

अगर पूर्व योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ और जनरल शरीफ रिटायर हुए तो फिर अहमद पाकिस्‍तान सेना के 16वें चीफ होंगे।

अहमद के नाम का ऐलान अगर होता है तो प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से वह पांचवां नाम होगा जिसका ऐलान सेना प्रमुख के पद के लिए होगा।

मुशर्रफ ने की थी कार्यकाल बढ़ाने की अपील

इससे पहले पाकिस्‍तान सेना के पूर्व प्रमुख और मिलिट्री डायरेक्‍टर जनरल रहे परवेज मुशर्रफ ने अपील की थी कि जनरल शरीफ का कार्यकाल बढ़ाया जाए।

जनरल मुशर्रफ ने कहा था कि पीएम शरीफ के कभी किसी सेना प्रमुख के साथ अच्‍छे रिश्‍ते नहीं रहे। उन्‍होंने कहा था कि जनरल राहील शरीफ का कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए और जनरल को इसे स्‍वीकार करना चाहिए।

जनरल नहीं चाहते कार्यकाल बढ़ाया जाए

हालांकि जनरल शरीफ इस बात से पिछले वर्ष से ही इंकार कर चुके हैं कि वह सेना प्रमुख के तौर पर अपना कार्यकाल बढ़ाना चाहते हैं।

उन्‍होंने अपना कार्यकाल बढ़ाने की इच्‍छा से साफ इंकार कर दिया था। इससे अलग पाक में इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट में उनका कार्यकाल बढ़ाए जाने के लिए एक याचिका दायर की गई थी।

लोगों में काफी पॉपुलर हैं जनरल

जनरल राहील शरीफ पाकिस्‍तान सेना के बाकी चीफ की तुलना में लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। रावलपिंडी में तो उनके नाम के पोस्‍टर्स लगे हुए हैं और लोगों ने उनसे अगले वर्ष चुनाव लड़ने तक की अपील कर डाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+